Weather Updates: बिहार में ठंड का कहर शुरु, पछुआ हवा से दो दिनों में गिरेगा तापमान, इन जिलों पर होगा असर

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 13 दिसम्बर 2022, 9:32 पूर्वाह्न

Weather Report Today: दिसंबर का महीना शुरु हो गया है, इसी के साथ ठंड के मौसम ने दस्तक देते ही बिहार में सर्दी (Bihar Weather Report) के कहर से लोगों पर सितम ढ़हाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी भी सुबे के ज्यादातर इलाकों में ज्यादा ठंड नहीं पड़ रही है। दिसंबर का दूसरा हफ्ता लगभग खत्म होने वाला है। वहीं अब मौसम विभाग (Meteorological Center Patna) ने आने वाले 2 दिनों में पछुआ हवा के प्रभाव को देखते हुए तापमान में भारी गिरावट का अनुमान जताया है। इसके मुताबिक यह पूर्वानुमान लगाया गया है कि 15 दिसंबर से तापमान में भारी गिरावट होगी और बिहार के कई जिलों में ठंड का कहर शुरू हो सकता है।

राजधानी पटना में क्या है मौसम का हाल

मौसम विभाग द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की भी संभावना है। पटना समेत 8 जिलों में न्यूनतम तापमान में आंशिक रूप से गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के आधार पर बात करें तो गया में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को यहां 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसके साथ ही पटना में न्यूनतम तापमान सोमवार को 12.9 डिग्री सेल्सियस तक रहा। आने वाले 2 दिनों में इन जिलों में और भी तापमान गिरने की संभावना है। इसके अलावा पूर्णिया में भी कुछ जगहों पर कोहरे का कहर देखने को मिला। हालांकि बाकी जिलों में ठंड के मौसम और मौसम के तापमान में कुछ खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया।

2 दिन में बढ़ेगी बिहार की ठंड

देश के कई हिस्सों के मुकाबले बिहार में इस समय ठंड ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के जाने के बाद ठंड के तापमान में बदलाव होने में 40 दिन का समय लगता है। इस साल बिहार में मानसून देर से आया, यही कारण रहा कि बिहार में ठंड का आगमन भी एक से डेढ़ महीने देरी से हो रहा है। जनवरी या जनवरी के बीच महीने में ठंड का कहर बिहार वासियों पर गहरा पड़ सकता है। हालांकि बात दिल्ली-यूपी जैसे अन्य राज्यों की करें तो यहां तापमान के कारण बिहार के मुकाबले कम ठंड है और मौसम सामान्य है, लेकिन आने वाले 2 दिनों में तापमान में भारी गिरावट के साथ ठंड बढ़ सकती है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।