Nita Ambani: 200 करोड़ के बाथरूम मे नहाती है नीता अम्बानी, लाखों मे है एक दिन का ही खर्च

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 15 जनवरी 2023, 4:08 अपराह्न

Nita Ambani Lifestyle: देश के सबसे बड़े कारोबारी और दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का बिजनेस आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान रखता है। मुकेश अंबानी का पूरा परिवार बेहद लग्जरियस लाइफ स्टाइल जीता है। मुकेश अंबानी के आलीशान घर एंटीलिया की खूबसूरती के चर्चे देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर है। ऐसे में जहां एक ओर मुकेश अंबानी अपने सादे लिबास और सादे अंदाज के लिए जाने जाते हैं, तो वहीं उनकी पत्नी नीता अंबानी की शानो-शौकत के चर्चा हर दिन सुर्ख़ियों का केंद्र बनती है।

 Nita Ambani Luxuries Lifestyle

लग्जरी लाइफ स्टाइल जीती है नीती अंबानी

नीता अंबानी के लग्जरी लाइफ़स्टाइल का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वह जिस भी पार्टी में जाती है, सभी लोगों की नजरे उन पर टिक जाती है। इतना ही नहीं लोग उनके लाइफ स्टाइल के बारे में जानना भी बेहद पसंद करते हैं और यही वजह है कि नीता अंबानी के घर की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई बार सुर्खियां बटोरती नजर आती है। ऐसे में आज हम आपको नीता अंबानी के बाथरूम से लेकर बेडरूम तक की बेशकीमती चीजों के बारे में बताते हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

Nita Ambani

नीता अंबानी का लाइफस्टाइल किसी नवाब से कम नहीं है। नीता अंबानी का लग्जरी घर एंटीलिया दुनिया के सबसे खूबसूरत घरों में दूसरे नंबर पर आता है। इस घर के बेडरूम से लेकर बाथरूम तक का हर नजारा बेहद खूबसूरत है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। नीता अंबानी के बाथरूम की कीमत भी कई करोड़ है। उनके बाथरूम में एक बड़ा स्क्रीन सेवर लगा है, जिसके जरिए वह नहाते हुए भी प्राकृतिक नजारे का लुत्फ उठा सकती है।

Nita Ambani

Nita Ambani

200 करोड़ का है नीता अंबानी का बाथरुम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीता अंबानी के इस बाथरूम की कीमत 200 करोड़ रुपए के करीब है, जिसमें हर लग्जरी जरूरत की सुविधा मौजूद है। इतना ही नहीं इस बाथरूम को कंप्यूटर के जरिए कंट्रोल भी किया जा सकता है। इसके जरिए आप बाथरूम के शॉवर से लेकर इसके तापमान तक को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही इस बाथरूम में म्यूजिक की भी सुविधा है।

Nita Ambaniकितना है नीता अंबानी का 1 दिन का खर्च

नीता अंबानी के हर दिन की शुरुआत 3 लाख रुपए की चाय से होती है। दरअसल नीता अंबानी जिस कप में चाय पीती है, वह एक स्पेशल क्रोकरी सेट है। नॉरिटेक क्रोकरी ब्रांड का यह कप सोने यानी गोल्ड के बॉर्डर से बना होता है। इसके 50 पीस के सेट की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। बात नीता अंबानी के एक दिन के खर्च की करें तो बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक नीता अंबानी अपने रहन-सहन पर हर दिन एक मिलियन खर्च करती हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।