LPG Price: 115 रुपये सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, मंहगाई की मार के बीच मिली बड़ी राहत, देखें नए दाम

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 01 नवम्बर 2022, 11:37 पूर्वाह्न

LPG cylinder Price: नवंबर की 1 तारीख को है एलपीजी गैस की कीमतों में हुई गिरावट से लोगों को राहत मिलने वाली है। दरअसल केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं।

LPG cylinder Price: नवंबर की 1 तारीख को है एलपीजी गैस की कीमतों में हुई गिरावट से लोगों को राहत मिलने वाली है। दरअसल केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। हालांकि बता दें कि यह कटौती देशभर के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर की गई है। इस कड़ी में 1 नवंबर 2022 यानी मंगलवार से 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब आपको 115.50 पैसे सस्ता मिलेगा। वही बात अगर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की करें तो बता दें कि सरकार की ओर से इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर की कीमतें 6 जुलाई से अपने स्थिर रेट पर टिकी हुई है।

क्या है कमर्शियल सिलेंडर की नए ‌ दाम

इस कड़ी में बात अगर देश भर के महानगरों में हुए कमर्शियल सिलेंडर के दामों की की जाए, तो केंद्र सरकार द्वारा देश के तमाम शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 115.50 रुपए की कटौती की गई है। ऐसे में आइए जानते हैं किस शहर में कितने हैं कमर्शियल सिलेंडर के दाम…

  • राजधानी दिल्ली में 19 किलो के इंडेन एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1744 रुपए हो गई है। बता दे यह कीमत पहले 1859.50 रुपए थी।
  • आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1844 रुपए से घटकर 1696 रुपए हो गई है।
  • इसके साथ ही कोलकाता में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमते घटी है, जिसके मुताबिक नई कीमत 1846 रुपए हो गई है, जो पहले 1995.50 रुपए थी।
  • इसके अलावा चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 2009.50 रुपये से घटकर 1893 रुपए हो गई है।

केन्द्र सरकार ने लोगों को मंहगांई के दौर में कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाकर बड़ी राहत के साथ नई सौगात दी है। हालांकि इस दौरान सरकार की और से घरेलू एलपीजी के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मालूम हो कि  जुलाई से ही घरेलू सिंलेडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। घरेलू सिलेंडर के दाम की बात करे तो बता दे कि राजधानी दिल्ली में घरेली सिलेंडर 1053.50 रुपए का मिल रहा है। जबकि कोलकाता में 1079 रुपये, मुंबई में 1052 रुपये और चेन्नई में 1068.5 में 14.2 किलो वाला सिलेंडर मिल रहा है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।