Dhanteras: धनतेरस पर झाड़ू खरीदते समय भूल से भी ना करें ये गलतियां, वर्ना रुठ जाएंगी मां लक्ष्मी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 22 अक्टूबर 2022, 3:47 अपराह्न

Dhanteras 2022: भारत के ज्यादातर हिस्सों में धनतेरस का त्यौहार 22 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है। तो वहीं कई जगहों पर उदया तिथि के आधार पर धनतेरस का त्यौहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

Dhanteras 2022: भारत के ज्यादातर हिस्सों में धनतेरस का त्यौहार 22 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है। तो वहीं कई जगहों पर उदया तिथि के आधार पर धनतेरस का त्यौहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन सोना-चांदी या पीतल के बर्तन-जेवरात आदि खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। भारतीय संस्कृति भी इस परंपरा से जुड़ी हुई है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन बर्तन खरीदने से धन समृद्धि होती है। धनतेरस के दिन किए गए कुछ खास उपाय आपके परिवार में सुख-समृद्धि एवं धन के दायरे को बढ़ाते हैं। इस दिन झाड़ू खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है।

धनतेरस के दिन जरूर खरीदे झाड़ू

शास्त्रों में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतिरूप माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, वरना मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होने के बजाय आप से रूठ सकती है। ऐसे में अगर आपको यह बातें नहीं पता है, तो आइए आपको झाड़ू खरीदने के नियमों के बारे में बताते हैं…

धनतेरस के दिन क्या करें और क्या नहीं?

  • भारतीय संस्कृति में दिवाली से 1 दिन पहले पड़ने वाले धनतेरस के त्यौहार का बेहद खास महत्व है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी एवं पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा है। इसके साथ ही लोग धनतेरस के दिन झाड़ू भी खरीदते हैं।
  • धनतेरस के दिन खरीदी गई झाड़ू का भूल कर भी तिरस्कार नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें कि इस दिन खरीदी गई झाड़ू पर आप गलती से भी कभी पैर ना रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।
  • धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ू कभी भी खाली घर में नहीं लगानी चाहिए। घर में लाने से पहले झाड़ू के हैंडल पर एक सफेद धागा जरूर बांध देना चाहिए। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी घर में स्थिर बनी रहती है।
  • धनतेरस के दिन कभी भी सिर्फ एक झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। ना ही दो या चार के जोड़े में झाड़ू खरीदे। इस दिन एक साथ तीन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है।
  • धनतेरस के दिन लाई गई झाड़ू को कभी भी खुले में ना रखें। माना जाता है कि इससे घर में कलेश बढ़ जाता है, इसलिए धनतेरस के दिन लाई गई झाड़ू को हमेशा ढक कर ही रखना चाहिए।
  • धनतेरस के दिन नई झाड़ू लाएं, लेकिन पुरानी झाड़ू को फेंकना नहीं चाहिए। धनतेरस के दिन शाम को पुरानी झाड़ू की पूजा करें इसके बाद नई झाड़ू की भी पूजा करें और घर में सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।
  • पुरानी झाड़ू को भूलकर भी बिस्तर के नीचे या किचन में ना रखें, बल्कि पुरानी झाड़ू में काला धागा बांधकर किसी ऐसी जगह पर उसे छुपा दें, जहां लोगों की नजर उस पर ना पड़े। इससे दूसरों की नकारात्मक ऊर्जा को यह अंदर आने से रोकती है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post