3 लाख की चाय से होती है नीता अंबानी की सुबह, बेहद लग्जरी है मुकेश अंबानी की पत्नी का लाइफस्टाइल

Nita Ambani Special Story: रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) एक बेहद लग्जरियस लाइफ स्टाइल (Nita Ambani Life Style) जीती है। उनकी लाइफस्टाइल की चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होती है। वही नीता अंबानी ने भी एक बार अपने एक इंटरव्यू (Nita Ambani Interview) में अपने शौक को लेकर कई चौका देने वाले खुलासे किए थे। इस दौरान उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने दिन की शुरुआत जापान के सबसे पुराने क्रोकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में चाय(Nita Ambani Tea Cost) पीकर करती है। अब ऐसे में आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि इसमें क्या खास है…?

Nita Ambani

3 लाख की चाय से होगी है नीता अंबानी की सुबह

दरअसल नोरिटेक क्रोकरी की सबसे खास बात यह है कि इसमें सोने यानी गोल्ड का बॉर्डर है और इसके 50 पीस के सेट की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए के करीब है। यानी इसके एक कप की कीमत 3 लाख रुपए के करीब है। नीता अंबानी अपने सुबह की शुरुआत अपने इसी कप में चाय पीकर करती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि नीता अंबानी के हर दिन की शुरुआत 3 लाखों रुपए की चाय के साथ होती है।

Nita Ambani

whatsapp channel

google news

 

लग्जरी घड़ियों का शौक रखती है नीता अंबानी

नीता अंबानी ब्रांडेड कपड़ों और कारों के अलावा ब्रांडेड घड़ियों के भी शौक रखती हैं। उनके वॉच कलेक्शन में बुलगारी, कार्टियर, राडो, गुच्ची, केल्विन केलिन और फोसिल जैसे। कई ब्रांड शामिल है बता दे उनके इन ब्रांड की घड़ियों की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए से 2 लाख रुपए तक है।

Nita Ambani

लग्जरी हैंडबैग्स का शौक रखती है नीता अंबानी

नीता अंबानी के घंड़ी कलेक्शन के अलावा उनके पास में लग्जरी बैग्स का भी कलेक्शन है। उनकी ज्वेलरी तो हीरे की होती ही है, लेकिन उनके कई बैग भी ऐसे हैं जिनमें हीरे जड़े हुए हैं। दुनिया के सबसे महंगे ब्रांच के बैग जैसे चनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू केरी उनके कलेक्शन में शामिल है। अपने ज्यादातर फंक्शंस में नीता अंबानी ज्यूडिथ लाइबर के गैनिश क्लच के साथ ही नजर आती हैं। बता दे उनके इस बैग में हीरे जड़े हुए हैं, जिसकी कीमत 3 से 4 लाख रुपए के करीब है।

Nita Ambani

नीता अंबानी कभी रिपीट नहीं करती है अपने जूते

इसके अलावा नीता अंबानी को शूज कलेक्शन का भी बेहद शौक है। अपने इंग्लिश अखबार को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि वह अपने जूते और ड्रेस कभी रिपीट नहीं करती है। उनके पास पेड्रो, गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, मार्लिन ब्रांड के जूते और सैंडल है। बता दे इन ब्रैंड्स के जूतों की शुरुआत ही 1 लाख रुपए से होती है।

Share on