Doctors Strike In Patna: पटना में आज हड़ताल पर बिहार के सभी डॉक्टर, जाने क्या है विरोध की वजह?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 06 अक्टूबर 2022, 9:45 पूर्वाह्न

Doctors Strike In Patna: राजधानी पटना में आज बिहार के सभी डॉक्टर्स एकजुट होकर बायोमैट्रिक अटेंडेंस के विरोध (Doctor Protesting Against The Biometric Attendance) में धरना प्रदर्शन करने वाले हैं।

Doctors Strike In Patna: राजधानी पटना में आज बिहार के सभी डॉक्टर्स एकजुट होकर बायोमैट्रिक अटेंडेंस के विरोध (Doctor Protesting Against The Biometric Attendance) में धरना प्रदर्शन करने वाले हैं। इस दौरान राज्य के सभी हिस्सों से डॉक्टर हड़ताल के लिए एकत्रित होंगे, जिसके चलते मरीजों को इलाज के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जिन मरीजों की हालत अस्पताल में भर्ती करने वाली होगी, उन्हें भी समय पर इलाज मिलना मुश्किल है। क्या है डॉक्टरों की हड़ताल का पूरा मामला और क्या चाहते हैं डॉक्टर …?

बिहार के डॉक्टर ने किया हड़ताल का आवाहन

बिहार के सभी हिस्सों के डॉक्टर्स आज बायोमैट्रिक अटेंडेंस के विरोध में हड़ताल करने राजधानी पटना जाएंगे। इस दौरान वह 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल का आवाहन करने वाले हैं। ऐसे में गरीब एवं मजदूर तब के के लोगों के उपचार का सबसे बड़ा केंद्र सरकारी अस्पताल को ही माना जाता है। आज डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पतालों में जो भी मरीज भर्ती होंगे उन मरीजों का उपचार ढंग से नहीं हो पाएगा।

क्या है हड़ताली डॉक्टरों की मांग

प्रदेश के तमाम हिस्सों से एकत्रित होकर डॉक्टर आज राजधानी पटना में हड़ताल करने वाले हैं, जिसके चलते मरीजों को इलाज के अभाव के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सभी डॉक्टर्स बायोमैट्रिक अटेंडेंस का विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही वह अपनी 11 सूत्रीय मांगों को भी सरकार के समक्ष भी रखने वाले हैं। हड़ताल के दौरान जिले के अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद रहेगी। हालांकि इमरजेंसी सुविधा अभी भी बहाल रखी गई है। इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए मौजूद रहेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में राज्य स्वास्थ्य विभाग को पहले ही सूचित कर दिया गया है। इसके साथ ही हड़ताल की सूचना स्वास्थ्य विभाग के सभी जिले के सिविल सर्जन को भी दे दी गई है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post