Mahindra कंपनी ला रही 7 के बदले 9 सीटर एसयूवी कार, Thar के इंजन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 21 सितम्बर 2022, 8:02 अपराह्न

Mahindra Bolero Neo Plus launch: महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी जल्द ही अपनी एसयूवी कारों की लिस्ट में एक और नई कार लॉन्च करने वाली है। इस कड़ी में कंपनी की से हाल ही में लॉन्च की गई स्कॉर्पियो-N और XUV700 पहले से सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड में चल रही है। हालांकि बता दे कि महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में Mahindra Bolero हमेशा टॉप पर रहती है।

Mahindra Bolero Neo Plus में मिलेगा Thar का इंजन

बता दे Mahindra Bolero कार कंपनी की ओर से दो मॉडल- Bolero और Bolero Neo में लॉन्च की गई है। इस कड़ी में अब कंपनी इसका एक और मॉडल लाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा कंपनी जल्द ही Mahindra Bolero Neo Plus नाम से एक नई गाड़ी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इस कार में आपको Thar वाला ही डीजल इंजन दिया जा सकता है।

क्या है Mahindra Bolero Neo Plus कार के फीचर?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तो महिंद्रा बोलेरो निओ प्लस (Mahindra Bolero Neo Plus) में आपकों 2.2 लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया जायेगा। बता दे यह इंजन आपकों महिंद्रा Thar कार में भी मिलता है। हालांकि बोलेरो नियो प्लस कार के लिए कंपनी इस इंजन को ट्यून कर सकती है। इसके अलावा यह कार आपको 7 सीटर और 9 सीटर दोनों वेरिएंट के साथ मार्केट में मिलेगी। इसके आलावा एक इसका एंबुलेंस वर्जन भी होगा, जिसमें 4 सीट्स के साथ एक बेड भी लगा होगा। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसका चयन कर सकते हैं।

क्या है Mahindra Bolero Neo Plus कार की कीमत?

बात Mahindra Bolero Neo Plus कार की कीमत की करे, तो बता दे कि कंपनी इसे 10 लाख रुपये से 12 लाख रुपये तक में लॉन्च कर सकती है।  इसके साथ ही डायमेंशन की बात करें तो बोलेरो नियो प्लस की लंबाई 4400mm, चौड़ाई 1795mm और ऊंचाई 1812mm हो सकती है। जबकि इसका व्हीलबेस 2680mm का बताया जा रहा है।

बोलेरो नियो प्लस के बाद, कंपनी महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी अगले साल जनवरी 2023 में लॉन्च हो सकती है। खास बात ये है कियह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसमें 39.5kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 148bhp और 310Nm की पीक पावर जनरेट करता है। बता दे यह 8.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं बात इसकी टॉप स्पीड की करें तो बता दे यह 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड देती है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।