BPSC PT Exam date: फाइनल हुआ की एक शिफ्ट में होगी PT परीक्षा, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 08 सितम्बर 2022, 4:29 अपराह्न

बिहार लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा (BPSC PT Exam) की ऑफिशल डेट के साथ-साथ इस बात की घोषणा भी कर दी गई है कि यह परीक्षा एक पाली में ही आयोजित की जाएगी। इस मामले पर बीपीएससी ने नोटिस जारी कर बताया है कि प्रीलिम्स टेस्ट 21 सितंबर (BPSC PT Exam Date) को आयोजित किया जाएगा। ऐसे में अब आपके मन में सवाल उठा रहा होगा कि आखिर बीपीएससी प्रीलिम्स टेस्ट के एडमिट कार्ड (BPSC PT Exam Admit Card) कब आयोजित होंगे।

कब मिलेंगे BPSC PT Exam के एडमिट कार्ड

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तारीखों के ऐलान के साथ ही यह साफ हो गया है कि परीक्षा एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें बता दे की परीक्षा का एडमिट कार्ड 14 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड इस तारीख के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।

अब एक ही पाली में होगी BPSC PT परीक्षा

बता दे पहले बीपीएससी परीक्षा की तारीख है। 20 और 22 सितंबर 2022 की 2 पालियों में होने वाली थी, लेकिन परीक्षार्थियों के विरोध प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के साथ इस मामले में एक बैठक का आयोजन किया और इस बैठक में पीटी परीक्षा को लेकर यह निर्देश दिए कि यह परीक्षा पहले की तरह ही एक ही दिन एक ही शिफ्ट में होगी।

कई बार रद्द हो चुकी है परीक्षा की तारीख

गौरतलब है कि BPSC PT Exam इस साल के मई में आयोजित होने वाली थी, लेकिन 8 मई को पेपर लीक होने के चलते इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया। 802 पदों के लिए 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल होने के मामले में अब तक कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, फिलहाल अभी भी इसकी जांच पड़ताल जारी है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।