Sariya Rate: 30 हजार रुपये तक गिरे सरिया का दाम, खरीदने का ये है सुनहरा मौका, चेक करे रेट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 01 सितम्बर 2022, 1:28 अपराह्न

sariya ka rate: देश के कई हिस्से इन दिनों भारी बारिश के कहर से जूझ रहे हैं। इतना ही नहीं कई राज्यों में तो बाढ़ जैसे हालात भी बने हुए हैं। चेन्नई, बेंगलुरु जैसे शहरों में जलजमाव की समस्या आम जनजीवन के लिए परेशानी की वजह बन गई है। वहीं भारी बारिश का कहर निर्माण गतिविधियों पर भी देखने को मिल रहा है। भारी बारिश और बाढ़ के चलते ज्यादातर जगहों पर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। निर्माण गतिविधियों के कम होने के कारण सीमेंट, सरिया और रेत जैसी निर्माण सामग्रियों के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बात सरिये की कीमत की करें तो बता दे इसे सरकारी दखल के बाद कम किया गया है। बीते डेढ़ महीने के दौरान इसके भाव में ₹6000 की गिरावट दर्ज की गई है। मौजूदा समय में देश के कई शहरों में सरिये के दाम 50000 रुपये प्रति टन (Sariya Rate Today) तक पहुंच गए हैं।

सस्ता हुआ सरिया

मौजूदा समय में कंस्ट्रक्शन मैटेरियल के दामों की बात करें तो बता दे सरकार ने स्टील पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को हाल ही में बढ़ा दिया है, जिसकी वजह से घरेलू बाजार में स्टील के दाम तेजी से गिरे हैं। वही सरिये के दाम में आई गिरावट की मुख्य वजह स्टील के दाम में आई गिरावट को माना जा रहा है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते निर्माण गतिविधियों में कमी आई है, जिसका असर इसकी डिमांड पर हुआ है।

sariya ka rate

6000 रुपये सस्ता हुआ सरिये

मालूम हो कि मार्च-अप्रैल के महीने में सरिया के भाव अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए थे, जिसके बाद सरिए के भाव में तेजी से गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन जून से इसकी कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी गई जो पिछले डेढ़ महीने से लगातार लुढ़क रही है। मालूम हो कि बीते डेढ़ महीने के अंदर सरिये के दाम में ₹6000 की गिरावट दर्ज की गई है।

4 महीने में 30 हजार रुपये सस्ता हुआ सरिये

इस्पात मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक टीएमटी सरिया का खुदरा भाव अप्रैल की शुरुआत में ₹75000 प्रति टन के आसपास दर्ज किया गया था, जो 15 जून को गिरकर ₹65000 प्रति टन पर पहुंच गया था। वहीं खुदरा बाजार के हिसाब से देखा जाए तो अप्रैल में 1 टन सरिए का भाव ₹82000 तक पहुंच गया था, जो मौजूदा समय में 50 से 55 हजार रुपए प्रति टन पर लुढ़क गया है। अप्रैल की तुलना में सितंबर माह में सरिये के दाम में 30000 रुपये का अंतर दर्ज किया गया है।

sariya ka rate

खास बात यह है कि सिर्फ लोकल ही नहीं बल्कि ब्रांडेड सरिये के दामों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मार्च 2022 में ब्रांडेड सरिये का रेट 0.1 लाख रुपए प्रति टन पर पहुंच गया था, जो अभी 80 से 85 हजार रुपए प्रति टन के स्तर पर पहुंच गया है।

जाने आपके शहर में कितना है सरिया का दाम

  • दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)- 51500
  • कोलकाता (पश्चिम बंगाल)- 52000
  • रायगढ़ (छत्तीसगढ़)- 55200
  • राउरकेला (ओडिशा)- 56200
  • नागपुर (महाराष्ट्र)- 56000
  • मुंबई (महाराष्ट्र)- 58700
  • जालना (महाराष्ट्र)- 56500
  • हैदराबाद (तेलंगाना)- 58000
  • भावनगर (गुजरात)- 58000
  • मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)- 57800
  • कानपुर (उत्तर प्रदेश)- 61800
  • गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)- 58200
  • इंदौर (मध्य प्रदेश)- 56500
  • गोवा- 57600
  • मंडी गोविंदगढ़ (पंजाब)- 59700
  • चेन्नई (तमिलनाडु)- 59700
  • राजधानी दिल्लीृ- 58800
  • जयपुर (राजस्थान)- 58000

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।