Top 5 Electric Scooters: ये हैं भारत के टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें सभी की कीमत और खासियत

Top 5 electric scooter in India: भारत में इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) के प्रति लोगों में खासा रुझान देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन (New Electric Vehicles) भी लोगों की पहली पसंद का हिस्सा बने हुए हैं। सरकार भी देश के तमाम हिस्सों में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी को मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है। मालूम हो कि हाल ही के कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीकल सेगमेंट (Electric two-vehicle segment) की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। ईंधन की बढ़ती कीमतों, रियायत और टैक्स राहतों के बावजूद भी लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपनाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Scooters) के प्रति बढ़ती जागरूकता के साथ ही अब मार्केट में कम रेंज वाले इलेक्ट्रिक वाहन (Cheap Electric Vehicles in India) भी मिलने लगे हैं।

ये टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके बजट में होंगे उप्लब्ध

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के दौरान सबसे पहले वाहन खरीदने का मन बना रहे ग्राहक के मन में उसकी कीमत को लेकर सवाल उठने लगते हैं। मार्केट में जब से इलेक्ट्रिक वाहन मिलने शुरू हुए हैं, उनकी कीमतों ने लोगों के लिए कई अलग अलग तरह की परेशानियां खड़ी की है। ऐसे में अब भारतीय बाजारों में कई ऐसे दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन है, जिनकी कीमत 70,000 रुपये से कम है। आप चाहे तो इन टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटर का चयन कर सकते हैं। यह आपके बजट में आपको मिल जाएंगे।

Hero Electric Optima CX

Hero Electric Optima CX

हीरो इलेक्ट्रिक का इलैक्ट्रिक स्कूट Hero Electric Optima CX जुलाई 2022 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक्री चार्ट में सबसे ऊपर बना हुआ है। बता दे Hero Electric Optima CX (हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा सीएक्स) की कीमत 62,355 रुपये से शुरु होती है। खास बात ये है कि ये 0.55 kW (0.73 bhp) का पावर जेनरेट करता है और दोनों पहियों पर कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ इसमें आगे और पीछे दोनों ड्रम ब्रेक हैं।

ये भी पढ़ें-Honda Shine 100: 10 साल तक की वॉरंटी के साथ सस्ते मे खरीदें होंडा साइन, Splendor की बोलती होगी बंद

Okinawa Ridge Plus

Okinawa Ridge Plus

ओकिनावा रिज प्लस (Okinawa Ridge Plus) इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्केट कीमत 67,052 रुपये है। इस इलैक्ट्रिक स्कूटर में मोटर से 0.8 kW (1 bhp) पावर जेनरेट करता है। साथ ही इसमें इलेक्ट्रॉनिक रूप से सहायता मिलने वाले ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आपको फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक भी दिये गए हैं। इसके साथ ही इसमें आपको लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार चार्ज होने पर 120 किमी की रेंज देता है। बता दे इसे एक बार चार्ज होने में लगभग 2-3 घंटे का समय लगता है। बता दे इसकी टॉप स्पीड 55 किमी प्रति घंटा की है।

Ampere Magnus Pro

Ampere Magnus Pro

एम्पीयर मैगनस प्रो (Ampere Magnus Pro) इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीम 66,053 रुपये है। ये आपकों चार रंग के विकल्पों के साथ एक वैरिएंट में मार्केट में मिलता है। एम्पीयर मैगनस प्रो में एम्पीयर जील में मिलने वाले सभी फीचर्स आपको मिलते हैं। Ampere Magnus Pro ई-स्कूटर 1.2 kW (1.6 bhp) पावर जेनरेट करता है, इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। फूल चार्ज होने में यह 5 से 6 घंटे का समय लेता है और चार्जिग के बाद 55 किमी प्रति घंटा टॉप-स्पीड देता है।

ये भी पढ़ें-रुकिये! बाइक खरीदने जा रहे है तो देखें ये 4 बेस्ट बाइक, कीमत कम और माइलेज ज्यादा का है कोम्बों

Bounce Infinity E1

Bounce Infinity E1

बाउंस इंफिनिटी ई1 (Bounce Infinity E1) इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 55,114 रुपये है। बाउंस इंफिनिटी ई1 स्कूटर आपको दो वैरिएंट्स के साथ 5 कलर के ऑप्शन में मिलता हैं। इसकी मोटर से 1.5 kW (2 bhp) का पावर जेनरेट करता है, जिसमें आगे और पीछे दोनों डिस्क ब्रेक हैं। खास बात ये है कि बाउंस इंफिनिटी ई1 मेंं आपको दोनों पहियों पर एक कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। BLDC मोटर 83Nm तक का टार्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर की टॉप-स्पीड 65 किमी प्रति घंटा है। बता दे बाउंस इंफिनिटी ई1 में 48V39Ah की बैटरी है, जो पूरी तरह से चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लेती है और 85 किमी की रेंज देती है।

Ampere Zeal

Ampere Zeal

एम्पीयर जील (Ampere Zeal) इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 67,478 रुपये है। एम्पीयर जील स्कूटर आपको चार रंगों के विकल्पों के साथ मिलता है, लेकिन इसमें सिर्फ एक ही वैरिएंट ही उपलब्ध है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने मोटर से 1.2 kW (1.6 bhp) जेनरेट करता है और इसमें फ्रंट और रियर दोनों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। एक बार चार्ज होने में यह 5.5 घंटे का समय लेता है और फूल चार्जिंग के बाद आपको 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार देता है।

Kavita Tiwari