जाने कौन है नीता अंबानी की बहन ममता दलाल, जिनके आगे सिर झुकाते हैं बॉलीवुड के सितारे

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industry) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani)  काफी लग्जरियस लाइफ स्टाइल (Nita Ambani Life Style) जीती है। इसके साथ ही वह अपने पति के कारोबार में भी पूरा योगदान निभाती है। इसके साथ ही वह सोशल वर्क और बच्चों को पढ़ाने का काम भी करती है। खास बात यह है कि नीता अंबानी के इस काम में उनकी बहन ममता दलाल (Nita Ambani Sister Mamta Dalal) भी उनका पूरा योगदान देती है। नीता अंबानी की बहन ममता दलाल (Mamta Dalal) भले ही लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहती हो, लेकिन उनके कामों के चलते फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उनके आगे सर झुकाते हैं।

Mamta Dalal

कौन है नीता अंबानी की बहन ममता दलाल

ऐसे में अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ममता दलाल (Who is Mamta Dalal) कौन है.. और क्यों फिल्मी सितारे उनके आगे सर झुकाते हैं? तो आइए हम आपको बताएं कि नीता अंबानी की बहन ममता दलाल कौन है, जो खूबसूरती के मामले में नीता अंबानी को बराबर की टक्कर देती है।

Mamta Dalal

नीता अंबानी की बहन ममता दलाल उनसे 4 साल छोटी है। नीता अंबानी एक समय में स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का काम करती थी, लेकिन अब वह अपने पति के बिजनेस में हाथ बटाती है। हालांकि इसके बावजूद आज भी नीता अंबानी सोशल वर्क और गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए वक्त जरूर निकालती है।

Mamta Dalal

क्या काम करती है ममता दलाल

नीता अंबानी की तरह ही उनकी बहन ममता दलाल भी एक टीचर है। ममता दलाल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में बतौर प्राइमरी टीचर काम करती है। इसके साथ ही वह स्कूल के एडमिन डिपार्टमेंट भी संभालती है।

Mamta Dalal

कई स्टार्स के बच्चों को पढ़ा चुकी है ममता दलाल

ममता दलाल ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, रितिक रोशन, चंकी पांडे, ऐश्वर्या राय, रवीना टंडन के बच्चों को भी पढ़ाया है। यही वजह है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे उनके आगे सम्मान में सर झुकाते हैं।

Mamta Dalal

लाइमलाइट से दूर रहती है ममता दलाल

नीता अंबानी की बहन ममता दलाल लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहना ही पसंद करती है। हालांकि यह बात अलग है कि वह सेलिब्रिटी स्टार के बच्चों की टीचर रह चुकी हैं। ममता दलाल को अंबानी फैमिली के कई खास इवेंट में देखा जा चुका है। मालूम हो कि ईशा अंबानी की शादी में ममता दलाल का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। बता दे ममता दलाल एक टीचर होने के साथ-साथ मनीष मल्होत्रा के लिए मॉडलिंग भी करती है।

ममता दलाल खूबसूरती के मामले में भी नीता अंबानी को जबरदस्त टक्कर देती है। यही वजह है कि कई बार उनकी खूबसूरती के चर्चे सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटौर चुके हैं।

Kavita Tiwari