बिहार के इस जिले मे 8388 करोड़ की लागत से यूरिया कारखान हुआ तैयार, जानें कब से शुरु होगा

बिहार का बरौनी कारखाना (Barauni Urea Factory of Bihar) एक बार फिर से शुरू होने वाला है। 8388 करोड रुपए की लागत से बने इस बरौनी खाद कारखाने में अगस्त महीने से उत्पादन शुरू हो जाएगा। दरअसल मंगलवार को बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) द्वारा राज्यसभा में उठाए गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री भगवान खूबा ने बताया कि बिहार के बरौनी में स्थापित यूरिया खाद कारखाने का काम 8388 करोड रुपए की लागत (Barauni Urea Factory Budget) से किया जा रहा है। इसकी 75% की राशि खर्च हो चुकी है और काम अपने अंतिम चरण पर है।

Barauni Urea Factory of Bihar

जल्द शुरु होगा बिहार का बरौनी कारखाना

इस दौरान उन्होंने अगस्त 2022 तक कारखाने के शुरू होने की संभावना भी जताई गई है। बीते दिनों बेगूसराय से सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बीते दिनों बरौनी फर्टिलाइजेशन का निरीक्षण भी किया था। बता दे बरौनी खाद कारखाने की क्षमता 1.27 मिलियन मेट्रिक टन सालाना है।

Barauni Urea Factory of Bihar

बीते साल मार्च 2021 और नवंबर 2021 में इसके उत्पादन का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि दोनों बार कोरोना महामारी के चलते रॉ मटेरियल की आपूर्ति नहीं होने से यह काम समय पर पूरा नहीं हो सका, लेकिन इस बार इसके पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Barauni Urea Factory of Bihar

किसानों को मिलेगा फायदा

बता दे बरौनी कारखाने से यूरिया उत्पादन का काम शुरू होने के बाद किसानों को इसका सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। याद दिला दे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जब बरौनी फर्टिलाइजेशन का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने कहा था लालू यादव और अन्य लोगों ने सिला पट्टा लगाने का काम जरूर किया, लेकिन आज तक कारखाना शुरू नहीं हुआ। वहीं केंद्र कि मोदी सरकार ने इसे शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया और साथ ही ना सिर्फ इसका शिलान्यास किया बल्कि इसका उद्घाटन भी नजदीक है।

Kavita Tiwari