‘यूपी में का बा..’ गाने वाली सिंगर नेहा सिंह राठौर बनी यूपी की बहू, जाने कौन है दूल्हा?

Singer Neha Singh Rathore wedding : चुनावी समय में यूपी में का बा गाने से उत्तर प्रदेश की व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करने वाली लोकगायिका नेहा सिंह  राठौर अब उत्तर प्रदेश की बहू बन गई हैं। नेहा सिंह राठौर ने 21 जून को अंबेडकर नगर के हिमांशु सिंह से शादी रचाई। हालांकि, शादी का कार्यक्रम में लखनऊ के निलांश थीम पार्क में संपन्न हुआ जिसमे नेताओं और मीडिया को दूर रखा गया था। शादी अंदाज में नेहा और हिमांशु एक दूसरे के हो गए। नेहा को जीवन की नई शुरुआत पर चारों ओर से शुभकामनाएं और बधाईयों का संदेश प्राप्त हो रहा है।

neha singh rathore marriage photos

दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान नेहा सिंह राठौर सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र बनी थी। जब नेहा ने उत्तर प्रदेश की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और अपना एक भोजपुरी गाना रिलीज किया था जिसमें योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए तीखा प्रहार किया था। नेहा ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दे उठाए थे और सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। शादी के दौरान सिंगर नेहा साड़ी पहने दिख रही है। उनके घर फैमिली के साथ दोस्त और करीबी लोग शादी में शरीक होने आए थे। कहा जा रहा है कि बाकी चीजों से दूर रहने और भीड़भाड़ के लिहाज से लखनऊ में शादी कार्यक्रम हुआ।

neha singh rathore marriage photos

 

दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो नेहा सिंह राठौर और हिमांशु काफी पहले से ही एक दूसरे के करीब थे। दोनों के फैमिली की सहमति के बाद शादी की रस्मों को पूरा किया गया। बेहद सादगी तरीके से लखनऊ के निलांश थीम पार्क में विवाह समारोह संपन्न हुआ। बता दें कि अपने लोक संगीत से नेहा सियासत में तहलका मचाती रही हैं। बिहार विधान सभा इलेक्शन के दौरान नेहा ने नीतीश कुमार पर गाना गाया था जो काफी वायरल रहा। बिहार में का बा और फिर उत्तर प्रदेश में का बा गाकर धूम मचाने वाली नेहा को हर कोई जानने लगा।