पटना से राजगीर की दूरी अब हो जाएगी 33 किमी कम, एलिवेटेड रोड से फटाक से पूरी होगी यात्रा

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 01 मई 2022, 12:10 अपराह्न

पटना से राजगीर जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब लोगों को राजगीर जाने के लिए 33 किलोमीटर और कम दूरी तय करना होगा। पटना से राजगीर की दूरी मात्र 75 किलोमीटर रह जाएगी। वर्तमान समय में लोगों को बख्तियारपुर बा बिहार शरीफ होते हुए राजगीर की दूरी तय करने में 108 किलोमीटर चलना पड़ता है। शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करौटा-सालेहपुर-राजगीर रुट का हवाई सर्वे का निरीक्षण किया।

elevated road

हवाई सर्वे के दौरान सीएम ने अफसरों को आदेश दिया कि नूरसराय से राजगीर तक निर्माण होने वाले सड़क को ग्रीन फील्ड परियोजना के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से राजगीर की दूरी कमेगी और समय की भी बचत होगी। बख्तियारपुर-ताजपुर सड़क होते हुए लोगों को वैशाली तक जाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने सालेपुर में जरूरी के मुताबिक रेल ओवर ब्रिज और एलिवेटेड रोड निर्माण को लेकर निर्देश दिया। बता दें कि नूरसराय में रेलवे लाइन पार करने के लिए रेल ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

इन तीर्थस्थान को जाएगा जोड़ा 

शीघ्र ही बुद्ध सर्किट का हिस्सा टूरिस्ट वे ऑफ राजगीर होगा। यह सर्किट उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से वैशाली, करौटा होते हुए तेलमर, सालेहपुर, सिलाव के रास्ते नानंद, नालंदा, राजगीर, गया, सारनाथ के मार्ग पुनः कुशीनगर में मिलेगी। ऑफीशियली रूप से प्राप्त जानकारी के अनुसार जापान की टीम ने हफ्ते भर पहले सीएम नीतीश कुमार से भेंट की थी। यह टीम रिपोर्ट बनाकर जापान सरकार को देगी। जापान सरकार जल्द ही इसे स्वीकृति देगी ऐसी उम्मीद है, और शीघ्र ही सर्किट बनाने का काम आरंभ हो सके।

patna to rajgir

पथ निर्माण के प्रमुख अभियंता बताते हैं कि टूरिस्ट बे ऑफ राजगीर ऐसे रूट से होकर गुजरा है, जहां आबादी कम है। ऐसे में रोड पर ट्रैफिक लोड काम होगा और दर्जनभर से अधिक नए गांवों का पुनर्विकास होगा। उन्होंने बताया कि सालेपुर से राजगीर सड़क को ग्रीन फील्ड निर्माण पर मंथन हुआ।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post