दो साल बाद पटना के गांधी मैदान में होगी ईद की नमाज, प्रशासन कर रहा है तैयारी, डीएम और एसएसपी ने की समीक्षा

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 31 जनवरी 2024, 9:33 अपराह्न

कोविड के वजह से दो साल तक पटना का गांधी मैदान (Patna Gandhi Maidan) में ईद की नमाज (Eid Ki Namaaj) नहीं हो सकी थी, अब यहां 2 मई को ईद की नमाज होगी। उम्मीद है कि हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। इसको देखते हुए प्रशासन के द्वारा तैयारियां शुरू हो गई हैं। पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह (Patna DM Chandrashekhar Singh) ने मंगलवार को और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों (SSP Manavjit Singh Dhillon) ने गांधी मैदान में जलापूर्ति, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश, पार्किंग सहित अलग-अलग बिंदुओं पर समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Eid Namaaz will be held at Gandhi Maidan in Patna

पटना नगर निगम, नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक अधिकारी को डीएम ने आदेश दिया कि समय से गांधी मैदान की समुचित सफाई सुनिश्चित करें। नमाज अदा करने के दौरान नमाजियों को धूल से परेशानी ना हो, इसके लिए डीएम ने गांधी मैदान में पानी छिड़कने का आदेश दिया है। डीएम ने गांधी मैदान में गड्ढों को भरने और समतलीकरण करने का आदेश दिया है।

Eid Namaaz will be held at Gandhi Maidan in Patna

मौके पर पीएचईडी के कार्यपालक इंजीनियर को जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था का निर्देश मिला है। नमाज के दौरान अग्निशमन दस्ते की नियुक्ति करने का निर्देश जिला अग्निशाम पदाधिकारी को,, गांधी मैदान में चिकित्सा सुविधा के लिए सिविल सर्जन और एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए निर्देश दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरा चालू रखने के लिए जिला नजारत उप समाहर्ता को निर्देश दिया गया है।

Eid Namaaz will be held at Gandhi Maidan in Patna

जिलाधिकारी और एसएसपी ने साफ तौर पर कहा है कि मौके पर विधि व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखने के लिए पुलिस पदाधिकारीयों व दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। किसी तरह की कोई भ्रामक या अफवाह ना फैले इसके लिए सभी पदाधिकारी खुफिया तंत्र और थानाध्यक्ष को सुदृढ़ रखेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस अधिकारी पुलिस बल की तैनाती करेंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।