बिहार (Bihar) में चार दिन के बाद शनिवार को मौसम में बदलाव (Bihar Weather Alert) देखने को मिला। शनिवार को राज्य के उत्तर पूर्व के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं सूबे के दक्षिणी हिस्से में पछुआ का प्रभाव और लू की स्थिति (Heat Wave In Bihar) बनी रही। मौसम विज्ञान केंद्र पटना (Meteorological Center Patna) से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य के पूर्वोत्तर हिस्सा को छोड़कर बाकी हिस्सा पछुआ हवा की गर्म चपेट में रहेगा। मौसम की आंख-मिचौली को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट (Yellow Alert In Bihar) जारी किया गया है।
लू की चपेट में बिहार के कई जिले
मौसम एक्सपर्ट संजय कुमार ने बताया कि प्रदेश में 27 अप्रैल के बाद दक्षिणी हिस्सों में पुरवा के प्रभाव से लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी। वहीं इस दौरान पारा में आशिक गिरावट हो सकता है। बिहार में 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ का प्रभाव जारी है। सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया में हुई, यहां 18.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं सूबे के बगहा में 4.6 मिमी, रामनगर में 14.2 मिमी, किशनगंज के तैयबपुर में 9.6 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में 13.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि राज्य के औरंगाबाद, नवादा, बक्सर, कैमूर, भोजपुर, अरवल, गया, पटना, रोहतास, नालंदा, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, भागलपुर और बांका में 27 अप्रैल तक हीट वेव की स्थिति रहूंगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जगह के लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी है।
आईएमडी ने पछुआ हवा के प्रभाव से राजधानी पटना में सामान्य से 4 डिग्री अधिक तापमान रिकॉर्ड किया है। पटना का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का सबसे गर्म जगह बक्सर रहा यहां का तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीतामढ़ी को छोड़ बाकी अन्य जिलों का पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक रहा।
मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।