इस पुलिस ऑफिसर के ट्रांसफर पर रोया पूरा कस्बा, विदाई वीडियो देख खुशी से छलक जाएंगे ‘आंसू’

Written by: Satish Rana | biharivoice.com • 08 फरवरी 2021, 4:42 अपराह्न

कई बार पुलिस वाले का ऐसा रूप दिखता है जिससे कि लोगों को पुलिस पर से भरोसा ही उठ जाता है और पुलिस प्रशासन पर ही सवाल उठ जाता है। लेकिन आज जो मामला सामने आया है वह कहीं अलग है। कहा जाता है ना पुलिस वाले हैं तो हम सुरक्षित हैं वह जब जागते हैं तो हम चैन की नींद सो पाते हैं।

आज हम ऐसे ही एक पुलिस वाले की बात कर रहे हैं आमतौर पर तो पुलिस वाले का ट्रांसफर होता ही रहता है। लेकिन यह एक ऐसे पुलिस वाले थे जिनके ट्रांसफर पर उनके इलाके के लोगों के आंखों में आंसू आ गए। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोग उस पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज का है। यूपी में कन्नोज जिले के सौरिख कस्बा थाना इंचार्ज अभिषेक शुक्ल लोगों के लिए सिर्फ़ एक अफसर नहीं थे। पिछले कुछ वर्षों से सौरिख में आनी वाले संकट और समस्याओं से निपटने के लिए सबसे आगे रहने वाले दरोगा थे। उन्होंने अपने फ़र्ज़ से उठकर काम किया। थाना इंचार्ज अभिषेक शुक्ला का जब ट्रांसफर का ऑर्डर आया तो पूरा कस्बा उनकी विदाई के लिए उमड़ पड़ा और लोग उनके लिए फूट-फूट कर रोने लगे। आप वायरल हो रहे हैं वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह लोग उनकी विदाई के वक्त रो रहे हैं यह भावुक कर देने वाला वीडियो आप भी देखें।

वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग कई लोग भावुक भी हो रहे हैं और कई लोग इस पुलिस वाले की तारीफ कर रहे हैं। आखिर तारीफ हो क्यों ना यह पुलिस वाले ने अपने फर्ज से ऊपर उठकर काम किया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि पुलिस वालों के कारण रोते हुए बहुत लोगों को देखा होगा लेकिन पुलिस वाले के लिए पहली बार रोते हुए किसी को देखा है। एक यूजर ने लिखा कि यह पुलिसकर्मी तो वाकई में मिसाल है।

About the Author :

Related Post