बिहार सरकार का 12वीं तक के सभी छात्रों को तोहफा, नीतीश सरकार दे रही हैं 20000 रुपये, देखें डिटेल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 10 अप्रैल 2022, 11:57 पूर्वाह्न

बिहार (Bihar) के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के छात्र छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जिसके मुताबिक सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे राज्य सरकार (Nitish Government) के निबंध प्रतियोगिता (Bihar Essay Competition) में भाग ले सकते हैं। बता दें 18 अप्रैल को इस प्रतियोगिता (State Essay Competition) का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले तीन विजेताओं को राज्य सरकार (State Government) की ओर से बंपर इनाम भी मिलेगा।

Bihar Essay Competition

जीतने वाले तीन छात्र-छात्राओं को मिलेगा बंपर इनाम

बता दे राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस निबंध प्रतियोगिता में पहले तीन विजेताओं को बंपर इनाम दिए जाएंगे। इसमें पहले विजेता को जहां ₹20000 का इनाम और प्रशस्ति पत्र मिलेगा, तो वहीं दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले छात्रों को 15000 और ₹10000 के पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

Bihar Essay Competition

कैसे लें प्रतियोगिता में भाग

गौरतलब है कि राज्य सरकार की राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में पुरस्कृत होने वाले छात्र या छात्रा के स्कूलों को भी मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। बता दे बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की तरफ से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता से जुड़ी पूरी जानकारी परिषद की वेबसाइट http://bspcb.bihar.gov.in. पर दी गई है। वेबसाइट के अलाना पर्षद ने इस संबंध में एक फोन नंबर भी जारी किया है। आप चाहे तो इस आधिकारिक नंबर 8678056821 पर भी प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।

Bihar Essay Competition

दो समूहों में होगी प्रतियोगिता

पर्षद द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूचना के मुताबिक राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता 2 वर्ग समूह में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के पहले समूह के मद्देनजर आठवीं कक्षा तक के प्रतियोगी शामिल हों,गे जबकि दूसरे समूह में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के प्रतियोगी शामिल होंगे। इसके अलावा हर वर्ग समूह से जिला स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले प्रतियोगिता को भी ₹5000 इनामी राशि के तौर पर दिए जाएंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।