बिहारी मजदूरों को बीच रास्ते छोड़कर बस के साथ फरार ड्राइवर, लुधियाना के लिए वसूला था इतना किराया

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 04 अप्रैल 2022, 11:13 पूर्वाह्न

बिहार में एक बार फिर रोजगार की तलाश में पलायन(Bihar Labor) करने का सिलसिला शुरू हो गया है। भारी तादाद में मजदूर बिहार से दूसरे शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं। बिहार सरकार (Bihar Government) ने रोजगार देने के नाम पर करोड़ों का बजट तो पेश कर दिया, लेकिन हालात जस के तस नजर आ रहे हैं। उत्तरी बिहार से भारी तादाद में पलायन के दौरान मजदूरों के साथ हुई ठगी (Bihar Labor Cheating Case) का मामला सामने आया है।

Bihar Labor

मजदूरों को बीच रास्ते छोड़ फरार बस

बता दें ये मामला अररिया जिले के मजदूरों का है, जो अररिया से लुधियाना रोजगार की तलाश में जा रहे थे। इसके लिए बस चालक ने प्रत्येक पैसेंजर से 1300 रूपये का किराया भी लिया था, लेकिन इन मजदूरों को बस ड्राइवर और खलासी आधे रास्ते में ही उतार कर मौके से फरार हो गए।

Bihar Labor
प्रतीकात्मक तस्वीर

रोजगार की तलाश में पलायन करने वाले मजदूरों को बस सुपौल सदर थाना के ब्रह्म स्थान के पास छोड़कर फरार हो गई। पूरी रात अररिया के यह सभी मजदूर इस जगह पर बस का इंतजार करते रहे, लेकिन बस नहीं आई। इस बीच सदर पुलिस भी वहां मामले की जानकारी के लिए पहुंची, लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस ने भी बाद में इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की जिसे लेकर अब मजदूर वर्ग हंगामा कर रहा है।

बस में सवार 150 यात्रियों के साथ धोखा

मजदूरों का कहना है कि बस में 150 यात्री सवार थे, जिन्हें भेड़ बकरी की तरह लादकर लुधियाना ले जाया जा रहा था। यह गाड़ी हरियाणा की थी और इसका नंबर HR 38 Y 4446 है। यह बस मजदूरों को अररिया से लुधियाना ले जाने के लिए चली थी। बस के पैसेंजर्स का कहना है कि दलाल को कमीशन नहीं दिया गया था, उसी को लेकर उन्हें बीच रास्ते में छोड़ कर बस और खलासी फरार हो गए। आक्रोशित मजदूरों ने बताया कि इस घटना के बाद सदर थाना की पुलिस ने संबंधित थाने से बात कर मामले पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।