बिहार के जमुई की माटी बनीं सोने का भंड़ार, जाने कितना सोना है यहाँ भरा !

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 28 मार्च 2022, 4:01 अपराह्न

देश के सबसे ज्यादा स्वर्ण भंडार (Gold Mine) का केंद्र माने जाने वाली बिहार के जमुई (Jamui) जिले का सोनो प्रखंड हमेशा ही चर्चाओं में रहता है। सोना प्रखंड के चर्चित बेचिरागी गांव करमटिया में बीते साल के अंत में देश के 44% सोने  (Bihar Jamui Famous For Gold) के होने की संभावना सामने आई थी, जिसके बाद इस मामले ने खासा तूल पकड़ लिया था। जमुई के सोनो (Jamui Sono) में देश का सबसे ज्यादा स्वर्ण भंडार हो सकता है।

Bihar Jamui Famous For Gold
File Image

देश का 44% स्वर्ण भंडार है जमुई का सोनो

वहीं इस मामले को लेकर शनिवार को राज्य के खनन व भूतत्व विभाग के मंत्री जनक राम ने विधान परिषद में इस पर अपना बयान दिया, जिसके बाद सोनो एक बार फिर से चर्चा का केंद्र बन गया है। मंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि जल्द ही खनन प्रक्रिया को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Bihar Jamui Famous For Gold
File Image

वही विधान परिषद में उनके बयान के बाद स्वर्ण भंडार को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है, जिसके चलते सोनो के क्षेत्रवासियों में भी आशा की किरण नजर आ रही है। याद दिला दें बीते साल 2021 में केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने लोकसभा में कहा था कि जीएसआई में यह पुष्टि की है, कि देश का 44% स्वर्ण भंडार जमुई के सोनो में हो सकता है।

Bihar Jamui Famous For Gold
File Image

लोकसभा व राज्यसभा में इस मुद्दे पर आए उनके बयान के बाद मीडियाकर्मियों व भूतत्व विभाग के लोगों की आवाजाही से बंजर और सुनसान करमटिया एक बार फिर से जीवंत हो उठा, लेकिन कुछ समय बाद ही यह मुद्दा दब गया और यहां के लोगों को नजर आई आशा की किरण धुंधली पड़ गई। वहीं एक बार फिर से प्रदेश के खान मंत्री के बयान के बाद यह मुद्दा फिर से चर्चाओं में आ गया है और क्षेत्रवासियों में उम्मीद की लहर जागी है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post