पॉकेटमारी में अरेस्ट हुईं अभिनेत्री Rupa Dutta कौन हैं? अनुराग कश्यप पर लगा चुकी है गंदे काम का आरोप

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 14 मार्च 2022, 11:52 पूर्वाह्न

बंगाल की मशहूर अभिनेत्री रूपा दत्ता (Rupa Dutta) को कोलकाता पुस्तक मेले के आयोजन स्थल पर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी खुद पुलिस अधिकारी ने साझा की है। बिधान नगर उत्तर पुलिस थाने के अधिकारी ने इस मामले में जानकारी साझा करते हुए बताया कि कई टीवी सीरियल्स में अभिनय कर चुकीं रूपा दत्ता (Actress Ruppa Dutta Arrest) को शनिवार को एक पुलिस द्वारा पर्स को कूड़ेदान में फेंकते हुए देखे जाने के बाद गिरफ्तार (Rupa Dutta Arrest) कर लिया गया है।

Rupa Dutta

चोरी के मामले पकड़ी गई रूपा दत्ता

एक्ट्रेस को चोरी करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उन्हें हथकड़ियां लगा पुलिस थाने ले जाया गया और मामले की जांच पड़ताल शुरू हो गई है। इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस का एक चोर के तौर पर पकड़े जाना हर किसी के लिए शॉकिंग न्यूज़ बन गई है। हर कोई हैरान है कि कैसे एक इतनी बड़ी और फेमस एक्ट्रेस पॉकेट मारी के मामले में पकड़ी गई।

अनुराग कश्यप पर लगा चुकी हैं गंभीर आरोप

एक्ट्रेस से पॉकेटमार बनी रूपा दत्ता पहली बार अपने किसी बवाल को लेकर सुर्खियों में नहीं आई है। याद दिला दें इससे पहले वह अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाकर भी चौतरफा सुर्खियां बटोर चुकी है। साल 2020 में रूपा दत्ता ने बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर गलत मैसेज भेजने का आरोप लगाया था।

Rupa Dutta

इस दौरान रूपा दत्ता ने अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि- अनुराग कश्यप उन्हें फेसबुक पर भद्दे भद्दे मैसेज भेजते हैं। इतना ही नहीं बताने अनुराग कश्यप पर ड्रग लेने का इल्जाम भी लगाया था। साथ ही उन्होंने इन आरोपों के तहत अनुराग कश्यप पर कर्यवाई की मांग भी की थी। हालांकि जांच के बाद पता चला कि रूपा को मैसेज भेजने वाला व्यक्ति अनुराग कश्यप नहीं, बल्कि दूसरा ही कोई अनुराग है जिसके बाद उनके लगाए सभी आरोप बेबुनियाद साबित हुए थे।

Rupa Dutta

कौन है रुपा दत्ता?

बता दे रूपा दत्ता अब तक कई टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुकी है। रूपा दत्ता ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट रखा है, इसलिए उनके सोशल मीडिया अकाउंट की ज्यादा जानकारी लोगों के पास नहीं होती है। उनके इंस्टा बायो के मुताबिक टेलीविजन शो जय मां वैष्णो देवी में माता वैष्णो का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह खुद को डायरेक्टर, राइटर और सोशल एक्टिविस्ट भी बताती हैं।

Rupa Dutta

बकौल रूपा दत्ता उन्होंने महज 10 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। रूपा दत्ता की सोशल वर्क में खासा दिलचस्पी है, जिसके लिए उन्होंने एक फाउंडेशन की शुरुआत भी की और वह महिला सशक्तिकरण के लिए भी काम कर रही हैं। इसके अलावा उनकी एक रूपा दत्ता एक्टिंग एकेडमी भी है, जिसकी शुरुआत उन्होंने साल 2019 में की थी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।