इन 5 फिल्मों का यूक्रेन से है खास नाता, एक पर तो खर्च हुए थे 100 करोड़ रुपये

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 25 फरवरी 2022, 4:41 अपराह्न

यूक्रेन और रूस (Russia Ukraine War) के बीच गुरुवार से हमला शुरू हो गया है। दोनों देशों के बीच ठनी तनातनी के बीच युद्ध के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Russia Ukraine Video Viral) हो रहे हैं। वही यूक्रेन में रहने वाले अन्य देशों के निवासी अपने-अपने वतन वापसी की राह देख रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President vladimir Putin) ने गुरुवार को अपने भाषण के दौरान यूक्रेन में एक सैन्य अभियान का आदेश दिया है।

ऐसे में दोनों देशों के बीच हो रहे इस युद्ध की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट (Russia Ukraine Video And Photos) पर काफी तनाव उत्पन्न कर रहे हैं। दुनिया के बीच यह तीसरे विश्वयुद्ध की तस्वीर बताई जा रही है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस तनाव का असर फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) पर भी पड़ सकता है। बता दे भारत के कई फिल्मों की शूटिंग यूक्रेन में हुई है। इस लिस्ट में एसएसएस राजमौली की फिल्म RRR भी शामिल है।

Film RRR

RRR फिल्म की शूटिंग यूक्रेन में हुई है

एसएसएस राजमौली की अपकमिंग फिल्म RRR की शूटिंग यूक्रेन में हुई है। बता दे यह फिल्म एक बड़े बजट की फिल्म है। यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी, हालांकि कोरोना नियमों के चलते इसकी रिलीज को टाल दिया गया। फिल्म का एक महत्वपूर्ण गाना नाचे नाचो यूक्रेन में शूट किया गया है। इस फिल्म में रामचरण, जूनियर एनटीआर शूटिंग के लिए 2 हफ्ते तक यूक्रेन के किस में रहे थे।

AR Rehman Song 99 Songs

एआर रहमान का गाना 99 Song

मशहूर सिंगर एआर रहमान द्वारा लिखित और निर्मित गाना 99 सॉन्ग भी यूक्रेन में शूट किया गया है। मेकर्स की माने तो यूक्रेन में 99 सॉन्ग का शेड्यूल काफी लंबा चला था। इसमें यहां एहान भट, लिसा रे, एडिल्सी वर्गास, आदित्य सील के साथ मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में नजर आई थी।

Film Dev

देव

रजत रविशंकर द्वारा निर्देशित निर्मित फिल्म देव की शूटिंग भी यूक्रेन में की गई थी। यह एक तमिल फिल्म है। इसमें कर्थी और रकुल प्रीत मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बता दें यह फिल्म रोमांटिक एक्शन एडवेंचर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर कपिल देव पर आधारित है। इस फिल्म के कई दृश्यों की शूटिंग यूक्रेन में की गई है।

Film Winner

विनर

तेलुगु फिल्म की शूटिंग यूक्रेन में की गई है। इस फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया था। फिल्म में साई धर्म तेज, रकुल प्रीत सिंह और जगपति बाबू मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके 3 गाने ल्वीव, इस्तानबुल और कीव में शूट किए गए हैं।

Film 2.0

2.0

अक्षय कुमार, रजनीकांत और एमी जैक्सन स्टारर फिल्म 2.0 का गाना Roja Khadal के कुछ सीन यूक्रेन में शूट किए गए हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।