बिहार का सबसे खूबसूरत राजगीर एलिवेटेड कोरिडोर, हरे-भरे जंगलों के उपर से गुजरेगा 8.7 किमी लंबा रोड

पर्यटन के लिहाज से बिहार (Biahr Tourism) लगातार बदल रहा है। बदलते बिहार (Bihar) की इस कड़ी में अब राजगीर के 191.12 हेक्टेयर में फैला जू सफारी (Rajgir Zoo Safari) भी बनकर तैयार हो गया है। बिहार के इस खूबसूरत पर्यटन स्थल को सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। इसमें लोग शेर बाघ को खुले में विचरण करते और दहाड़े मारते देखते और उसका लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें पटना के चिड़ियाघर (Patna Zoo) से 35 जानवरों को राजगीर जू सफारी में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा बंगाल (Bangal) और गुजरात (Gujrat) से भी शेर और बाघ यहां लाए गए हैं। ऐसे में यहां का नजारा हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रहा है।

राजगीर एलिवेटेड कोरिडोर

बढ़ रहा बिहार का पर्यटन दायरा

राजगीर के जू सफारी पार्क को स्वर्णगिरी पर्वत और वैभवगिरी पर्वत के बीच घाटी वाले हिस्से में विकसित किया गया है। लगभग 72 हेक्टेयर क्षेत्रफल का पुराना मृग विहार भी इसमें शामिल है। इसमें अन्य वन्य जंतुओं के लिए घेराना वाले पांच अलग-अलग क्रेज जॉन भी बनाए गए हैं, जिसमें शेर, तेंदुए, बाघ, भालू, हिरण, चीता, सांभर एवं अलग-अलग तरह की चिड़ियों की प्रजातियों के लिए एवियरी यानी पक्षीशाला जैसे बड़े-बड़े पिंजरे बनाए गए हैं। साथ ही यहां पर तितलियों के लिए भी एक पार्क बनाया गया है।

राजगीर एलिवेटेड कोरिडोर

राजगीर के लोगों को मिली इस जू की सौगात के बाद अब एक नया तोहफा जल्द ही मिलने वाला है, जिसके मुताबिक जल्द ही राजगीर के घने जंगलों के बीच 8.7 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर (Rajgir elevated corridor) बनने वाला है। बता दे बीते साल सितंबर 2021 में केंद्र सरकार ने इस परियोजना को हरी झंडी दिखाते हुए इसकी शुरुआत की थी। केंद्र सरकार के परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद इस कॉरिडोर के लिए बजट भी निर्धारित कर दिया गया था। 8.7 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर लगभग 1300 करोड रुपए की बजट से तैयार किया जाएगा। एलिवेटेड कॉरिडोर रोड पर रोप-वे के पास उतरने वाले और चढ़ने के लिए रैंप भी बनाए जाएंगे।

राजगीर एलिवेटेड कोरिडोर

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर के दक्षिण दिशा में नवादा और नालंदा जिले की सीमा रेखा पर बाणगंगा पुल और उत्तर दिशा में राजगीर बिहार शरीफ मार्ग के निकट अनुमंडल मुख्यालय के बीच फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का फैसला किया है। बता दे इसके लिए दो बार स्थल निरीक्षण का कार्य भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर किया जा चुका है। वहीं अब पथ निर्माण विभाग ने भारत सरकार को इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया है, जिसकी मंजूरी मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।

Kavita Tiwari