Good News : इस शहर में जल्द शुरू होने जा रही वाटर टैक्सी, किराया और समय दोनों से होगी बचत

दक्षिण मुंबई (Mumbai) को नवी मुंबई (Navi Mumbai) से जोड़ने वाली वॉटर टैक्सी (Water Taxi) जल्द ही शुरू होने वाली है। खबरों की मानें तो यह सर्विस इस महीने के आखिरी तक हकीकत का रूप ले सकती है। बता दे इस सर्विस के जरिए दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई की यात्रा करने वाले लोगों को दोगुना मुनाफा होगा। साथ ही ना सिर्फ उनके पैसे बचेंगे बल्कि समय भी भरपूर बचेगा। दरअसल वॉटर टैक्स (Water Taxi In Mumbai) के यात्री 25 मिनट की समय बचत के साथ कम बजट में यात्रा कर सकेंगे। इस सर्विस को नवी मुंबई के मुंबई के नेरुल, बेलापुट और जेएनपीटी को दक्षिण मुंबई के मझगांव में क्रूजर टर्मिनल से जोड़ा जाएगा।

दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई तक चल रहे इस प्रोजेक्ट (Water Taxi Project) से जुड़ी इंफिनिटी हार्बर सर्विस का दावा है कि- वॉटर टैक्सी में एक तरफा यात्री की लागत में करीबन 200 से 700 रुपए की बचत होगी। इसके अलावा इसमें मासिक पास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) खुद सेवा का उद्घाटन करेंगे।

किन रूटों पर चलेगी वॉटर टैक्सी?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार द्वारा वाटर टैक्सी के मार्गो को कुछ ऑपरेटर्स को आवंटित किया गया है, जिसमें एलीफेंटा को अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, रीवास को घरेलू क्रूज टर्मिनल, धरमतार, करंजदे, बेलापुर, नेरुल, ऐरोली, वाशी, खंडेरी द्वीप समूह और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट के लिए घरेलू क्रूज टर्मिनल शामिल हैं।

लोकल ट्रेनों से मिलेगी निजात

वॉटर टैक्सी कि इस नई सर्विस को लेकर इंफिनिटी हार्बर कंपनी का कहना है कि- इस सर्विस के शुरू हो जाने के बाद लोकल ट्रेनों का लोड कम हो जाएगा और लोगों को लोकल ट्रेनों के सफ़र से निजात भी मिल जाएगी। साथ ही यह सर्विस सभी मौसम में चालू रहेगी। मौजूदा समय में मुंबई और नवी मुंबई के बीच सड़क और रेल ही आवागमन का एकमात्र विकल्प है। वाटर टैक्सी को लगभग 30 किलोमीटर की दूरी में आवागमन को कम करने में 25 मिनट का समय लगेगा।

एक बार में 50 लोग करेंगे यात्रा

वॉटर टैक्सी सर्विस पूरी तरह से एयर कंडीशनर सर्विस होगी। इसमें एक बार में 50 के करीब लोग सफर कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस सर्विस के दौरान सभी यात्रियों को लाइव जैकेट पहनाई जाएगी। साथ ही इस दौरान टैक्सी में सुरक्षाकर्मी मौजूद होंगे। बात इसकी रफ्तार की करें तो बता दे यह वाटर टैक्सी 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है।