Gold Price Today : सोने के दाम में जबरदस्त गिरावट के साथ उछली, जाने आज क्या है सोने का दाम?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 जनवरी 2022, 10:46 पूर्वाह्न

राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को भी सोने के दाम (Gold Price Today) में ₹597 की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के साथ ही सोना ₹46814 प्रति 10 ग्राम हो गया है। बता दें पिछले कारोबारी सेशन में यह कीमती धातु 47,116 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसी के साथ चांदी (Silver Price Today) के दाम में ₹369 की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ नया दाम 60,625 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है, जो पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 61,222 रुपए प्रति किलोग्राम था।

बात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करें तो बता दें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $1804 प्रति औंस और चांदी 22.2 राशि डॉलर प्रति औंस पर मौजूदा समय में कारोबार कर रही है। वहीं दूसरी और राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का सपोर्ट प्राइस ₹302 टूट गया है।

5 साल बाद दर्ज हुई गिरावट

मालूम हो कि 2021 में सोने में ग्लोबल मार्केट में 3.6 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी, जो साल 2015 के बाद की सबसे बड़ी सालाना गिरावट के तौर पर दर्ज की गई थी। खबरों के मुताबिक यह कहा गया था कि सेंट्रल बैंक ने कोरोना महामारी के दौरान उठाए गए कदमों में निवेश की गई राशि का भुगतान महंगाई की तर्ज पर किया था। वहीं अब महंगाई से निपटने के लिए सेंट्रल बैंक पीछे हटता नजर आ रहे हैं, जिसका असर सोने की टीम तो पर देखने को मिल रहा है।

सोने में आ रही लगातार गिरावट के मद्देनजर जहां एक ओर राजधानी दिल्ली में सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, तो वही कई जगहों पर चांदी के दाम में उछाल भी दर्ज किया जा रहा है।

About the Author :