बिहार इंटर परीक्षा 2022: प्रश्नपत्र के 50 प्रतिशत सवाल होंगे ऑब्जेक्टिव, गणित तथा अन्य पेपर से जुड़ी खास जानकारी जानें

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 21 दिसम्बर 2021, 6:17 अपराह्न

बिहार इंटर परीक्षा 2022 के लिए अब महज कुछ ही महीने बचे हुए हैं, ऐसे मे इंटर परीक्षा का मॉडल पेपर (model paper) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board) की तरफ से जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी बिहार बोर्ड की official website विजिट करके मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार बिहार इंटर एग्जाम 2022 में जो प्रश्न पूछे जाएंगे उसमें 50 प्रतिशत प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे तथा अन्य 50 प्रतिशत प्रश्न लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। गणित के क्वेश्चन्स पेपर में दो अंको के 30 सवाल होंगे।

बिहार बोर्ड की वेबसाइट (http://biharboardonline.bihar.gov.in/) पर जाकर परीक्षार्थी मॉडल पेपर देख सकते हैं। बिहार बोर्ड (BSEB)12वीं परीक्षा में आधे सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे, बता दे कि पिछले कुछ वर्षो से क्वेश्चन पेपर इसी तरह के रहे हैं और परीक्षार्थियों को एक सवाल के 4 विकल्प दिए जाते हैं जिसमें उन्हें एक सहित उत्तर को OMR में भरना होता है। बिहार बोर्ड इंटर के विज्ञान के परीक्षार्थी जिन्होंने गणित विषय को चुना हुआ है, उनमे 30 सवाल होंगे, प्रत्येक सवाल के लिए दो अंक निर्धारित किया गया है, जिनमें 15 सवालों का उत्तर देना छात्रो के लिए अनिवार्य होगा।

ऐसा होगा गणित विषय का सवाल

बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा 2022 में गणित के जो प्रश्नपत्र होंगे, उसमें दों अंकों के सवाल के लिए 100 प्रतिशत विकल्प दिए जाएंगे, जबकि 6 प्रश्न ऐसे होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच अंकों निर्धारित होंगे। छात्रोंं के लिए इनमें से 4 सवालों को हल करना अनिवार्य होगा। पचास प्रतिशत सवाल ऐसे होंगे, जो वस्तुनिष्ठ होगा, और प्रत्येक प्रश्न के
लिए चार विकल्प होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों की सहायता के लिए मॉडल पेपर है, जिससे छात्र् अपनी तैयारी को परख सकते हैं, और उससे उन्हें परीक्षा के प्रारूप की जानकारी भी हो जाएगी।

प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि

उल्लेखनीय है कि बिहार इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा (Practical Exam) के तिथि की पहले ही घोषणा की जा चुकी है। 10 जनवरी से 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएगी , जो 20 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा की आवश्यक तैयारियां बिहार बोर्ड की तरफ से तेज कर दी गई है। प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड पहले ही जारी किया जा चुका है। इंटर की लिखित परीक्षा (Bihar board 12th Exam Date 2022) 1 फरवरी से शुरु होकर 14 फरवरी तक होगी। बिहार इंटर परीक्षा के रिजल्ट जारी करने की तिथि का भी जल्द ही घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष बिहार बोर्ड ने देश में सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट जारी कर कीर्तिमान बनाया था।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।