बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक घराने और चर्चित व्यक्ति लालू यादव के घर में फिर से एक बार शहनाई बजने वाले हैं। इस बार इनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव के सर पर सेहरा बधने वाला है। तेजस्वी यादव लालू राबड़ी परिवार के आखिरी संतान हैं जिनकी शादी होनि है। इसके पहले इनके घर मीसा भारती, रोहिणी राजलक्ष्मी, धनु, रागिनी के सहित सात बहनों की शादी हो चुकी है। यह परिवार की आखिरी शादी होगी।
इससे पहले तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप की भी शादी हुई थी। इनका शादी 12 मई 2018 को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी। हालांकि यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकी। इसी शादी में तेजस्वी यादव जमकर नाचे थे। अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव की शादी में तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई के साथ डीजे के फ्लोर पर काफी जमकर डांस किया था।
Desi boys on the floor..Brother’s wedding..We are as we are…Simple & Straight forward pic.twitter.com/eDov7E2Jcq
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 12, 2018
उनका वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो को खुद तेजस्वी यादव ने शेयर किया था। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था कि देसी छोरे डांस फ्लोर पर, भाई की शादी , हम हैं सीधा और सरल लोग। यह ट्वीट तेजस्वी यादव ने इंग्लिश में किया था, जिसे लोगों ने हाथों हाथ ले लिया था। आपको बता दें कि इस वीडियो को अभी तक 78000 लोग देख चुके हैं, वहीं इससे काफी लोगों ने ट्वीट भी किया है। इस वीडियो को काफी लाइक्स भी मिले।