श्रेया घोषाल और ट्विटर के नए CEO पराग अग्रवाल के बीच क्या है कनेक्शन, जाने 11 साल पहले की बात

भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को ट्विटर के नए सीईओ का पदभार दिया गया है। पराग अग्रवाल आईआईटी बॉम्बे और स्टैनफोर्ड के पूर्व छात्र हैं। लगभग दस वर्ष पूर्व वे ट्विटर से जुड़े थे, तब ट्विटर के 1,000 से भी कम कर्मचारी थे। पराग अग्रवाल के ट्विटर के नए सीईओ बनते ही उनकी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वे बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल के साथ नज़र आ रहे हैं।

पराग अग्रवाल

पराग अग्रवाल के सीईओ बनने पर श्रेया घोषाल ने उन्हें बधाई दी है। मीडिया रिपोर्ट से खबरें आ रही है कि श्रेया घोषाल और पराग बचपन के काफी अच्छे मित्र हैं। पराग अग्रवाल और श्रेया घोषाल की अब कई सालों पुरानी ट्वीट भी खूब वायरल हो रहे हैं। पराग अग्रवाल साल 2011 मे ट्विटर से जुड़े थे, वे साल 2017 से ट्विटर के सीटीओ हैं।

श्रेया घोषाल ने कहा-‘पराग तुमपर मुझे गर्व है…’

पराग अग्रवाल

पराग अग्रवाल के सीईओ बनते ही सोमवार (29 नवंबर) को ट्विटर पर श्रेया घोषाल ने ट्वीट किया, ”बधाई हो! पराग, तुम पर मुझे गर्व है!! हमारे लिए आज बड़ा दिन, इस खबर का हम सब जश्न मना रहे हैं।’ श्रेया घोषाल के ट्वीट करने के चन्द मिनटों बाद ही श्रेया और पराग अग्रवाल की पुरानी तस्वीरों और बातचीत के स्क्रीनशॉट वायरल हो गए।

2010 में श्रेया घोषाल ने पराग अग्रवाल के लिए किया था ये खास ट्वीट

पराग अग्रवाल

वर्ष 2010 में श्रेया ने पराग अग्रवाल को को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि ”मुझे एक और बचपन का दोस्त मिला है! जो खाने का शौकीन और ट्रैवलर भी है। वो एक स्टैनफोर्ड स्कॉलर! पराग को फॉलो करें। कल उनका बर्थडे था। उन्हें विश करें।’

श्रेया के पति के भी दोस्त हैं पराग अग्रवाल

पराग अग्रवाल

श्रेया घोषाल के ट्वीट का पर रिप्लाई करते हुए लिखा पराग ने ट्वीट किया, ”श्रेया घोषाल आप काफी प्रभाव वाली शख्स हैं। कई ट्विटर मैसेज आ रहे हैं।” पराग अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी और श्रेया घोषाल की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें दोनों साथ नज़र आ रहे हैं। पराग अग्रवाल, श्रेया घोषाल के पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के भी करीबी हैं और एक प्रौद्योगिकी कार्यकारी भी हैं।

ट्विटर के CEO बनते ही क्या बोले पराग अग्रवाल

पराग अग्रवाल

ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद पराग अग्रवाल को ट्विटर का नया सीईओ बनाया गया है। कई दिनों से ये अफवाहें थीं कि ट्विटर बोर्ड जैक डोर्सी की जगह किसी और सीईओ बनाना चाहता है। ट्विटर के नई सीईओ का पद भार सम्भालते ही पराग अग्रवाल ने कहा, ”हमने जैक डोर्सी (पहले सीईओ) के नेतृत्व में जो कुछ भी हासिल किया है, उसे आगे बढ़ाने को लेकर काफी excited हूं। मै भविष्य मे मिलने वाले मौको के लिए अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हूं। अपनी नीतियों मे सुधार जारी रखते हुए, हम अपने ग्राहकों और शेयरधारकों के लिए जबरदस्त मूल्य प्रदान करेंगे क्योंकि हम सार्वजनिक बातचीत के भविष्य को नया आकार देते हैं।’

कौन हैं पराग अग्रवाल ?(Who is Parag Agarwal)

पराग अग्रवाल

पराग अग्रवाल भारतीय मूल के हैं, उन्होने आईआईटी मुंबई से किया है। 2011 में वे ट्विटर से जुड़े और अक्टूबर 2017 से मुख्य अधिकारी (सीटीओ) के रूप में कार्य कर रहे है। सीटीओ के रूप में कार्य करते हुए उन्हीने कंपनी की तकनीकी रणनीति के क्षेत्र् मे योगदान किया । टीओ नियुक्त होने से पूर्व वे राजस्व और उपभोक्ता इंजीनियरिंग में अपने काम के कारण ट्विटर के पहले प्रतिष्ठित इंजीनियर बनने का गौरव प्राप्त किया था।

पराग अग्रवाल

पराग अभी 37 वर्ष के हैं। उन्होंने मुंबई से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से उन्होंने स्कूली शिक्षा हासिल किया। पराग की मां सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षिका हैं। उनके पिता परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में प्रतिष्ठित पद पर थे।

2005 में भारत से अमेरिका गए थे पराग अग्रवाल

पराग अग्रवाल

पराग का जन्म मुंबई में ही हुआ था। एक रिपोर्ट में उनके बारे मे टिप्पणी की गई कि उन्हें गणित पर विशेष रूप से अच्छी पकड़ है और बड़े डेटाबेस से निपटने में भी उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। पराग 2005 में अमेरिका चले गए थे। 2011 मे जब वे स्टैनफोर्ड में डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहे थे, तो ट्विटर से जुड़े। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके थीसिस सलाहकार जेनिफर विडोम द्वारा उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रेरित किया गया था।

Manish Kumar