फ्रांस की दुल्हन का बिहार के युवक पर आया दिल, दिल्ली में हुई दोस्ती, फोन पर प्यार, पैतृक गांव में हुई शादी

फ्रांस के पेरिस की लड़की को बेगूसराय का लड़का पसंद आ गया और दोनों की भारतीय संस्कृति के रिवाज से शादी हुई। 6 साल पहले दोनों की दोस्ती हुई थी। दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई और दोस्ती दोनों ने शादी कर ली। अपने प्रेमी से शादी करने के लिए युवती पेरिस से बिहार के बेगूसराय आ गई।

फ्रांस की दुल्हन का बिहार के युवक पर आया दिल

भारतीय रीति रिवाज से शादी संपन्न होने के बाद सोमवार को दिन में विदेशी दुल्हन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवक बेगुसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कटहरिया गांव के रामचंद्र साह के बेटे राकेश कुमार हैं, जिनके साथ पेरिस की रहने वाली व्यवसायी मैरी लोरी हेरल के ने सनातन परंपरा के अनुसार विवाह रचाया। पेरिस से विवाह करने के लिए न सिर्फ लड़की बेगुसराय आई थी बल्कि लड़की के परिजन भी लड़के के पैतृक गाँव आए हुए थे। अगले सप्ताह दोनों पेरिस लौट जाएंगे।

6 साल पहले दोनों की बीच हुई थी दोस्ती

फ्रांस की दुल्हन का बिहार के युवक पर आया दिल

 

दूल्हा राकेश कुमार के पिता रामचंद्र साह ने बताया कि उनके बेटे का काम देश के विभिन्न हिस्सों में टूरिस्ट गाइड की सेवा देना था, इसके लिए वे दिल्ली में रहते थे। पिछले 6 साल पूर्व भारत फ्रांस की मैरी भारत घूमने आई थी, टूरिस्ट गाइड की सेवा देते हुए दोनों में दोस्ती हो गई। भारत से लौटने के बाद भी दोनों एक दूसरे के संपर्क में बने रहे, और बातचीत होती रही। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। लगभग 3 साल पूर्व राकेश भी पेरिस चला गया। वहां मैरी के साथ मिलकर पार्टनरशिप में दोनों ने कपड़ा का व्यवसाय शुरू किया। कपड़ा का व्यवसाय करने के दौरान दोनों का प्रेम गहरा हो गया। इसकी जानकारी जब मैरी के परिजनों को लगी तो उन्होंने दोनों की शादी के लिए मंजूरी दे दी।

फ्रांस की दुल्हन का बिहार के युवक पर आया दिल

पेरिस में ही दोनों की शादी का प्लान बना लेकिन, बहू मैरी को भारतीय सभ्यता और संस्कृति इतना भाया कि उन्होंने भारत आकर राकेश कुमार के गांव में भारतीय रिवाज से शादी करने का फैसला किया। इसके बाद मैरी और उनके माता-पिता राकेश के साथ गांव आ गए। जहां रविवार की रात भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों की शादी संपन्न हुई।

Manish Kumar