क्या मो. शहाबुद्दीन के घर जाएंगे सीएम नीतीश कुमार? शाहरुख व संजय दत्त को भी भेजा गया है न्योता

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 13 नवम्बर 2021, 5:22 अपराह्न

15 नवम्बर को दिवंगत सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब का निकाह है। प्रतापपुर मे यह शादी समारोह आयोजित की जाएगी। जनकारी के मुताबिक इस समारोह में लगभग 50 हजार लोग शामिल होंगे। शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने अपने बहन की निकाह मे शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, अबु आजमी, बॉलीवुड के कई अभिनेता मुख्य रूप से शाहरुख खान, संजय दत्त सहित अन्य वीवीआइपी को आमंत्रित किया है।

समारोह मे आने वाले अतिथि के लिए भोजन व अन्य कार्यक्रम के लिए लगभग 10 बीघा में पंडाल बनाया गया है। शहर के सभी होटलों मे मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। 15 नवंबर को हेरा शहाब के निकाह होगी, इसके अलावा ओसामा शहाब के वलीमा भी होना है। मालूम हो कि ओसामा का निकाह 11 अक्टूबर को सीवान के तेलहट्टा बाजार स्थित मदरसा में हुआ था।

मोतिहारी के सैयद इफ्तेखार खान के बेटे डा. शदमान अपनी बारात को लेकर शहाबुद्दीन के पैतृक गांव प्रतापपुर पहुंचेंगे। शहाबुद्दीन के भांजे मो. नदीम ने बताया कि शादी में आनेवाले मेहमानों के लिए पटना और गोरखपुर एयरपोर्ट पर गाड़ियों की व्यवस्था होगी, ताकि मेहमानों को सीधे प्रतापपुर लाया जा सके। बता दें कि इस साल मई मे सिवान से राजद सांसद रहे शहाबुद्दीन का दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया था।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।