शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद को बताया खुशनसीब , कहा मेरी खुश्किस्मती है कि मेरे बच्चे ड्रग्स में नहीं पड़े…

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 31 अक्टूबर 2021, 3:25 अपराह्न

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में कोर्ट द्वारा जमानत दी जा चुकी है, उनके पिता खुद उन्हें लेने आए थे और अपने घर मन्नत पहुंच गए है। आर्यन के जमानत पर कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। अब बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है।

मेरी खुश्किस्मती है कि मेरे बच्चे ड्रग्स में नहीं पड़े…

Luv, Kush and Sonakshi Sinha

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे, जिसमें उन्होंने आर्यन खान पर बात की। ड्रग्स के मामले पर बोलते हुए उन्होंने अपने तीनों बच्चों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वो भाग्यशाली हैं कि उनके बच्चे लव, कुश और सोनाक्षी सिन्हा मे से कोई भी ड्रग्स नहीं लेते हैं। जब उनसे एक सवाल किया गया कि क्या सेलिब्रिटी पेरेंट्स के लिए अपने बच्चों को सही रास्ता दिखाना मुश्किल होता है, तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि- चुनौती हो या ना हो, ऐसा जरूर होना चाहिए।

मैं हमेशा से कहता हूं ड्रग्स को ना कहो

Luv, Kush and Sonakshi Sinha

शत्रुध्न सिन्हा ने यह भी कहा कि ‘ मैं हमेशा से मानता हूँ कि मैं तो प्रीच और प्रैक्टिस करता हूं। एंटी टोबैको कैंपेन करता हूं। मैं हमेशा से कहता हूं ड्रग्स को ना कहो और तंबाकू को त्याग दो। उन्होंने इस मामले मे अपने बच्चों की तारीफ की और कहा कि आज मैं इस मामले में खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि लव, कुश और सोनाक्षी मेरे बच्चे हैं और फक्र से कह सकता हूं कि इनकी परवरिश इतनी अच्छी हुई है कि इनको किसी भी तरह की ऐसी कोई लत नहीं है और ना ही कभी इनके बारे में ऐसा सुना है।’

Luv, Kush and Sonakshi Sinha

उन्होंने आर्यन के जमानत के बारे में कहा कि न्याय सही तरीके से होने चाहिए। आर्यन को सिर्फ इसलिए माफ नहीं कर देना चाहिए कि वो शाहरुख के बेटे हैं और ना ही इसलिए उन्हें इसलिए टारगेट भी करना सही नहीं है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।