65 वीं BPSC का फ़ाइनल रिज़ल्ट जारी, रोहतास के गौरव बने टॉपर, बांका की चंदा 2nd टॉपर, देखें टॉप-10 लिस्ट

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 07 अक्टूबर 2021, 4:59 अपराह्न

बिहार लोक सेवा आयोग(BPSC) की 65 में संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फ़ाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। BPSC के द्वारा जारी रिजल्ट में गौरव सिंह टॉपर हुए हैं वहीं  सेकंड टॉपर चंदा भारती हुए हैं, जो लड़कियों में टॉपर हुई है। लड़कियों की बात करें तो इसमें सेकंड टॉपर अनामिका बनी है जिन्हें ओवरऑल 9 वां रैंक मिला है। इस रिजल्ट के आधार पर 14 विभागों में 423 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

आपको बता दें कि फाइनल रिजल्ट के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया सितंबर के पहले सप्ताह मे संपन्न कराई गई थी। बीपीएससी के संयुक्त सचिव व  परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार के अनुसार गुरुवार को आयोग की बैठक के बाद रिजल्ट जारी किया गया। देखें टॉप 10 की लिस्ट:-

  1.  गौरव सिंह
  2. चंदा भारती
  3. वरुण कुमार
  4.  सुमित कुमार
  5. अविनाश कुमार
  6. आदित्य श्रीवास्तव
  7. एस प्रतीक
  8. आदित्य कुमार
  9. अनामिका
  10. अंकित
BPSC topper Gaurav Singh.
BPSC के टॉपर गौरव सिंह source-bhaskar

बीपीएससी टॉपर बने  गौरव रोहतास के रहने वाले हैं। वह अभी फिलहाल पुणे में रह रहे हैं। गौरव मैकेनिकल इंजीनियरिंग से स्नातक कर चुके हैं।  रिजल्ट आने के बाद गौरव ने कहा कि उन्हें सफलता की उम्मीद तो थी परंतु टॉपर बनेंगे ऐसा  नहीं सोचा था।

BPSC 2nd Topper Chanda Bharti
BPSC 2nd टॉपर चंदा भारती source-bhaskar

वही गर्ल्स टॉपर चंदा भारती बांका की रहने वाली है। वह भी सिविल इंजीनियरिंग से स्‍नातक कर चुकी है। भारती ने कहा कि उन्हें सफलता उन्‍हें सफलता की सूचना भाई ने फोन पर दी। संयुक्त सचिव रविंद्र कुमार के अनुसार इस बार के  रिजल्ट के आधार पर सर्वाधिक नियुक्तियां 110 ग्रामीण विकास पदाधिकारी की होगी। बिहार शिक्षा सेवा के लिए 72 तथा डीएसपी के 62 पद भी भरे जाएंगे।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।