ललन सिंह ने बनाई 18 लोगो की नई टीम, पुराने चेहरों के साथ कुछ नए चेहरे भी हुए शामिल, देखें लिस्ट

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 28 सितम्बर 2021, 7:38 अपराह्न

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने अपनी नई टीम की घोषणा की। पदाधिकारियों की लिस्ट मे में कुछ नए चेहरे को भी शामिल किया गया है वहीं कुछ पुराने चेहरे भी इसमें जुड़े रहे। केसी त्यागी को एक बार फिर से पार्टी का प्रधान महासचिव बनाया गया, वही उपेंद्र कुशवाहा  संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बने हुए रहेंगे। गोपालगंज के सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष का पद दिया गया है।

इसके अलावा सांसद रामनाथ ठाकुर मोहम्मद अली अशरफ फातमी, रामसेवक सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, विधान पार्षद गुलाम रसूल, अफाक आलम खान तथा प्रवीण सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है,  इस 18 सदस्य टीम में राजद छोड़कर जदयू में शामिल होने वाले विधान परिषद कमरे आलम को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया  गया है, साथ ही हर्षवर्धन सिंह को भी राष्ट्र के महासचिव बनाया गया है।

इस पूरे 18 सदस्य राष्ट्रीय सदस्य टीम में 9 महासचिव बनाए गए जिनमें की चार अल्पसंख्यक से हैं। इसके अलावा पांच सचिव बनाए गए। इसमें सांसद आरपी मंडल, पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद, रविंद्र प्रसाद सिंह, राज सिंह मान तथा राजीव रंजन प्रसाद को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल बनने के बाद ललन सिंह को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद सौंपा गया है। अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह ने कई नेताओं की छुट्टी की तो कुछ नए को  पदों पर बिठाया है।

About the Author :