सोने का भाव गिरा, 2 हफ्ते में1200 रुपये हुआ सस्ता, चेक करें 10 ग्राम सोने के रेट्स

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 21 सितम्बर 2021, 10:06 अपराह्न

सोने के बाजार में लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आज की बात करें तो चांदी की कीमतो में मामूली तेजी देखी गई है। सोने चाँदी की कीमतो मे कमी के लिए कमजोर ग्लोबल संकेतों को जिम्मेदार बताया गया है। MCX पर आज सोने के कीमत में 0.16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। MCX पर आज गोल्ड की कीमत में 0.16 फीसदी की गिरावट आई, इसके साथ ही प्रति दस ग्राम सोने का मूल्य 46,205 रुपये हो गया। वहीं चांदी की कीमतों में 0.1 फीसदी की बढ़ोत्तरी आई, इसके साथ ही चाँदी 59,615 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

गुड्सरिटर्न की वेबसाइट के अनुसार, देश के अलग अलग शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत अलग अलग है। 21 सितंबर के दिन दिल्ली में दस ग्राम सोने की कीमत 49,570 रुपये, मुंबई में 46,120 रुपये, चेन्नई में 47,550 और कोलकाता में 48,240 रुपये है।गोल्‍ड की सबसे अधिक कीमत अगस्‍त 2020 में दर्ज की गई थी, तब प्रति दस ग्राम सोने की कीमत 56,200 रुपये हो गई थी। इस आधार पर गणना की जाए तो सोना अपने सर्वोच्‍च स्‍तर के मुकाबले 10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्‍ता मिल रहा है।

मिस्ड कॉल देकर पता लगा सकते हैं सोने का भाव

आप सोने की दर का आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।