वाराणसी में शीघ्र ही शुरू होगी रोपवे सेवा, चंद मिनटों में हो सकेगी बाबा विश्वनाथ और मां गंगा के दर्शन

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 10 सितम्बर 2021, 12:31 पूर्वाह्न

यूपी में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्येश्य से योगी सरकार यातायात सुधारने और उसे बेहतर बनाने के लिए कई सारे कदम उठा रही है। इस कड़ी में अब वाराणसी में रोपवे सेवा शुरू करने की भी बात कही जा रही है। इसके शुरू होने से यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक इस रोपवे के लिए पांच किलोमीटर के दायरे में चार स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके द्वारा पर्यटक न केवल काशी को निहार सकेंगे, बल्कि कैंट स्टेशन से बाबा विश्वनाथ और मां गंगा और उसके घाट तक कुछ ही मिनटों में आसानी से पहुंच जाएंगे।

बाबा विश्वनाथ

कुछ ही दिनों पहले प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी में यातायात व्यवस्था के लिए कुछ नया प्लान करने को कहा गया था, जिसके बाद उपक्रम राइट्स की तरफ से वाराणसी में रोपवे का सुझाव दिया। इस सुझाव के बाद इस पर सर्वे करके एक रिपोर्ट तैयार किया गया। इस रिपोर्ट को भारत सरकार के अर्बन डेवलेपमेंट मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। मन्त्रालय की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद एक महीने के भीतर रोपवे की आधारशिला वाराणसी में रखी जाने की सम्भावना है।

maa ganga

उल्लेखनीय है कि वाराणसी हमेशा से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यहाँ हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं और बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ-साथ मां गंगा की दर्शन करते हैं। पर्यटको की बड़ी संख्या के चलते ज्यादातर चौराहों पर जाम की स्थिति हो जाती है। रोपवे के निर्माण से पर्यटकों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी , और उनके समय की भी बचत होगी।इससे पहले मुख्यमंत्री योगी के द्वारा देश का पहला इनलैंड वाटर रिवर पोर्ट बनारस में बनवाया था। इसके अलावा हाईवे और रिंगरोड का जाल बिछाया गया है। वहीं, एयर और रेलवे की कनेक्टिविटी मजबूत करने पर काम किया जा रहा है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Related Post