पटना की महिलाएं को रक्षाबंधन पर बिहार परिवहन विभाग की सिटी बसों में नहीं लगेगा किराया

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 21 अगस्त 2021, 9:16 अपराह्न

बिहार का परिवहन विभाग ने रक्षाबंधन पर बिहार की लड़कियों को बड़ा सौगात दिया है. बिहार परिवहन विभाग में भाई को राखी बांधने जाने वाले बहनों के लिए पटना की सिटी बस सर्विस को फ्री कर दिया है। बहनों को अपने भाई को राखी बांधने के लिए जाने पर सिटी बस में कोई भी किराया नहीं देना पड़ेगा। परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि इस बार पटना सिटी बस सर्विस में महिलाओं की भागीदारी और सुरक्षित सफर के लिए रक्षाबंधन पर उन्हें विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। रक्षाबंधन पर लड़कियों के लिए निशुल्क यात्रा के लिए कई संगठनों ने अनुरोध किया था।

वही परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि अभी पटना राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा पटना में कुल 125 सीटों की परिचालन किया जाता है। इन सभी बसों में से 70 बसें सीएनजी 14 इलेक्ट्रिक बस हैं। सभी बसों में रक्षाबंधन के लिए जाने वाली महिलाओं एवं युवतियों के लिए कोई किराया नहीं लिया जाएगा। उन्हें यह सेवा मुफ्त मिलेगी।

इसके अलावा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर के अनुसार पटना में सिटी बस सफर के लिए महिलाओं को विशेष मंथली पास पहले से ही दी जा रही है। इतना ही नहीं इन सभी बसों में 65% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। महिलाओं को इन बच्चों में सुरक्षित महसूस दिलाने के लिए इन सभी बसों मे जीपीएस, CCTV कैमरे जैसे कई सारे आधुनिक उपकरण भी लगाए गए हैं

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।