बिहारः शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की माता वैष्णो देवी में दिखी आस्था, पालकी में बैठ पहुंचे मां के दरबार

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 16 अगस्त 2021, 10:12 पूर्वाह्न

सिवान से आरजेडी पूर्व सांसद शहाबुद्दीन ओसामा शहाब की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस फोटो में ओसामा सहाब पालकी में बैठ माता वैष्णो की दरवार जाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि ओसामा शहाब माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए वहाँ पहुंचे थे, जिसके बाद उनकी तस्वीर इंटरनेट काफी वायरल हो गई।अपने पिता के गुजरने के बाद ओसामा साहब राजनीति में काफी सक्रिय हो गए हैं। आए दिन उनके कोई ना कोई फोटो वायरल होते रहता है। अब माता वैष्णो देवी की आस्था और उनके दर्शन के लिए पालकी में सवार ओसामा की फोटो वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि ओसामा साहब 2 दिन पहले शुक्रवार को माता वैष्णो देवी के दरबार आए थे। माता के दर्शन के लिए उन्होने पालकी का सहारा लिया। इस पालकी के सवारी में ओसामा के साथ उनके दोस्त भी साथ थे। दोस्तों के द्वारा ही ली गई तस्वीर अभी इंटरनेट पर वायरल हो गई है। ओसामा के साथ उनके दोस्त राहुल कुमार, राजद नेत्री लीलावती के पुत्र उज्जवल गिरी, सोनू ,सत्यम सिंह मारकंडे थे।

गौरमतलब है कि हाल में ही शहाबुद्दीन की पत्नी और ओसामा साहब की मां हिना शहाब की तबीयत खराब हो गई थी। तबीयत खराब होने के बाद इन्हीं इन्हें पटना के एक निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था। उनके हाल चाल जानने आरजेडी के विधायक तेजस्वी यादव और लोजपा के सांसद चिराग पासवान के अलावा कई बड़े नेता वहाँ पहुंचे थे। हालांकि अब हीना शहाब स्वस्थ होकर सिवान लौट चुकी है। आपको बता दें इसी साल मई महीने में राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का दिल्ली मैं निधन हो गया था। काफी कोशिशों के बावजूद भी उनके परिजन उनके शव को पटना नहीं ला सके थे और अंत में दिल्ली में ही दफन किया गया था

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।