तिरंगे लाइट से रोशन हुआ श्रीनगर का लाल चौक घंटाघर, 29 साल पहले बहुत था मुश्किल

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 08 अगस्त 2021, 7:00 अपराह्न

कुछ ही दिनों मे 15 अगस्त आने वाला है, और इसे लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार जम्मू कश्मीर में 15 अगस्त को लेकर खास तैयारियां की जा रही है। यहाँ श्रीनगर का लाल चौक घंटाघर तिरंगे के रंग से रोशन हो गया है। कुछ सालो पहले तक यहाँ तिरंगा झंडा फहराने को लेकर विवाद हो जाता था। लेकिन धारा 370 हटाने के बाद से यहाँ बहुत कुछ बदला है।

तिरंगे लाइट से रोशन हुआ श्रीनगर का लाल चौक घंटाघर

दरअसल श्रीनगर का लाल चौक घंटाघर बहुत लोकप्रिय है। यहाँ 1992 में भाजपा के उस समय के मशहूर नेता नेता मुरली मनोहर जोशी और मौजूदा प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा झंडा फहराने का काम किया था। उस वक्त जोशी भाजपा के अध्‍यक्ष थे तो वहीं नरेंद्र मोदी एकता यात्रा के संयोजक थे। सोशल मीडिया पर तिरंगामय लाल चौक की तस्वीर वायरल हो गई है। युजर्स इस पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’

तिरंगे लाइट से रोशन हुआ श्रीनगर का लाल चौक घंटाघर

26 जनवरी 1992 को 26 जनवरी के दिन बीजेपी के नेता मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व मे वहाँ तिरंगा झंडा फहराया गया था। लेकिन तब यह इतना आसान नही था। इसके लिए दिसंबर 1991 में कन्याकुमारी से ‘एकता यात्रा’ निकाली गई थी जिसे कई राज्यों से होते हुए कश्मीर तक पहुंचना था। मुरली मनोहर जोशी के साथ नरेंद्र मोदी कंधे से कंधा मिलाकर सारी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

मुरली मनोहर जोशी ने शेयर किए अपने यादें

जम्मू-कश्‍मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने के बाद बीबीसी से बात करते हुए मुरली मनोहर जोशी ने कई सारी पुरानी यादों को साझा करते हुए बताया था कि तब वे अपने साथियो के साथ पहली बार लाल चौक पर 26 जनवरी के अवसर पर झंडा फहराने का काम किया था। ऐसा करने की उनकी दिली इच्छा थी क्योंकि ठंड में राजधानी बदली नजर आती थी, और वहां तिरंगे भी नहीं होते थे। जब उन्होने वहाँ के लोगों से पूछा कि तिरंगा कैसे फहराते हैं मालूम हुआ कि तिरंगा वहां मिलता ही नहीं है।

विशेष दर्जा खत्म किये जाने के दो साल पूरे होने पूरे प्रदेश मे तिरंगा रैलियां निकाली गई थी

राज्य जम्मू कश्मीर मे विशेष दर्जा खत्म किये जाने के दो साल पूरे होने के अवसर पर बीजेपी द्वारा तिरंगा रैलियां निकाली गई और सभी केंद्र शासित प्रदेश में राष्ट्रध्वज फहरा कर जश्न मनाया था। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के खानाबल से भाजपा की नगर निगम पार्षद रोमासिया रफीक ने खानाबल में डिग्री कॉलेज के पास राष्ट्रध्वज फहराया और् कश्मीर घाटी में एक समारोह् आयोजित की गई जिसमें उनके साथ पार्टी के करीब 200 कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Related Post