पटना मास्टर प्लान 2031 का रोड मैप तैयार, 5 ग्रुप मे बता होगा राजधानी क्षेत्र, 4 तरह की होगी सड़कें

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 06 अगस्त 2021, 1:07 अपराह्न

राजधानी पटना को पूरी प्लानिंग करके विकसित किया जाएगा। महानगर का एरिया एक हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक तक का होगा, जिसमे सभी चीजे विकसित की जायेगी। पुनपुन से लेकर बिहटा, संपतचक सहित आसपास के कई छोटे कस्बे को भी महानगर से जोड़ा जाएगा। पटना महानगर के किस इलाके में व्यावसायिक, शैक्षणिक, उद्यौगिक और आवसीय क्षेत्र बनाया जाएगा, इसके लिए पूरी योजना बनाई जा रही है। शहर की प्लानिंग ‘पटना मास्टर प्लान 2031’ और ‘बिहार अरबन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट 2031’ के प्रावधानों के तहत की जायेगी।

इस योजना पर काम भी शुरू किया जा चुका है। नगर विकास व आवास विभाग ने पटना मेट्रोपॉलिटन एरिया (पीएमएए) को निर्देश शहर को क्षेत्रफल के अनुसार पांच ग्रुप में बांटने का निर्देश दिया है। अब इन पांच ग्रुपों को 14 जोन में बाँटा जाएगा फिर आगे का काम किया जायेगा। इस जोनल प्लान के तहत कुल 1065 वर्ग किमी से अधिक के क्षेत्रफल के विकास की पूरी रूप रेखा तैयार की जायेगी। फिलहाल इसमे पटना सेंट्रल का क्षेत्रफल 75 वर्ग किमी, पटना अरबन एरिया का क्षेत्रफल 47.86 किमी और राजधानी में स्पेशल एरिया 41.19 वर्ग किमी शामिल किया जाएगा।

ये हैं 5 ग्रुप

मास्टर प्लान 2031 को धरातल पर उतारने के लिए बनी पीएमएए पटना को पांच ग्रुपों के कुल 1065 वर्ग किमी एरिया को 14 हिस्सों मे विभाजित करके विकास की रुपरेखा तैयार की जाएगी। जोनल डेवलपमेंट की पूरी प्लानिंग करने के लिए लिए पांच ग्रुप बनाए हैं, जिसमे स्पेशल एरिया और पटना अर्बन एरिया का पहला ग्रुप, पटना सेंट्रल, संपतचक और मिर्चा का इलाका दूसरा ग्रुप बनाया गया है। इसके अलावे फतुहा, दनियावा व पुनपुन को तीसरे ग्रुप मे रखा गया है जबकि दानापुर, नौबतपुर और मकदुमपुर चौथे ग्रुप मे तो वही गोपालपुर, मनेर और बिहटा को मिला कर पांचवां ग्रुप मे शामिल किया गया है।अब इन पांचों ग्रुपों को 14 जोन में विभाजित किए जाने की योजना है, जिसमें लैंडयूज, रोजगार, मार्केट, व्यवसाय से लेकर अन्य सभी स्थानो को चिह्नित किया जायेगा।

4 तरह की होगी सड़कें

इन सभी जोन में सड़क मार्ग के लिए रूट मैप तैयार किया जायेगा। इसमें मुख्य की चौड़ाई 80 मीटर होगी, जिसे सेंट्रल स्वाइन के नाम से जाना जायेगा। दूसरी सड़क 60 मीटर की, 45 मीटर की तीसरी और 30 मीटर चौड़ी चौथी सड़क बनाई जायेगी।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।