राज कुंद्रा केस में शिल्पा शेट्टी भी सहयोगी है ? पुलिस ने इसपर खोला अपना राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और जाने-माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी में सामने आने से पूरे देश में भूचाल सा मच गया है। इस केस में राज कुंद्रा को पुलिस ने 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। यह सारा मामला फरवरी 2021 में सामने आया था।पुलिस इस मामले में कई महीनों इंतजार कर इनके गिरफ्तारी गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त सबूत इकट्ठा कर कल राज कुंद्रा को अरेस्ट कर लिया है। मंगलवार को ही राज कुंद्रा को इस मामले में मुंबई के सेशन कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने मुंबई क्राइम ब्रांच की मांग को स्वीकार करते हुए आरोपी राज कुंद्रा को पुलिस कस्टडी में भेजने का फैसला किया। उन्हें मुंबई के भायखला जेल में रखा गया है।

इस मामले के सामने आने के बाद ऐसे सवाल उठने लगे हैं कि क्या इस मामले में शिल्पा शेट्टी की भी सहयोगी हैं। इसी सवाल को जवाब देते हुए पुलिस ने इस राज से पर्दाफास किया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि फरवरी 2021 से जुलाई के बीच इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने काफी मेहनत की है, जिसके बाद राज कुंद्रा पुलिस के हाथ लगे हैं। 6 महीना में इस केस की तह तक जांच की गई। इसके बाद ही राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया।

शिल्पा शेट्टी की क्या भूमिका रही?

मंगलवार को मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मिलिंद बरामदे में इस मामले में पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कैसे इस धंधे में यह लोग काम किया करते थे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस केस में शिल्पा शेट्टी की क्या भूमिका रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस केस में शिल्पा शेट्टी की सक्रिय भूमिका होने का अभी तक कोई सबूत नहीं मिल सका है पर अभी भी हम जांच कर रहे हैं। हम पीड़ितों से आगे आकर क्राइम ब्रांच से संपर्क करने की गुजारिश कर रहे हैं इसके लिए हम जरूरी कार्यवाही करेंगे।

ज्वाइंट सीपी ने बताया कि इस मामले में उमेश कामत जैसे निर्माताओं को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि राज कुंद्रा के इंडिया ऑपरेशंस की यही पूरी देखरेख करते थे। हॉटशॉट्स एप का कामकाज वियान कंपनी के जरिए किया जाता था। रेड के दौरान हमें सबूत मिले जिसके आधार पर ही राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि इस मामले में रायन थार्प को मुंबई के नजदीक निरल में गिरफ्तार किया गया।इसके बाद इन दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने राज और रायन दोनों को 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है

Manish Kumar

Leave a Comment