पटना के नौ वार्डों में शुरु हुई जन सुविधा केंद्र, एक छत के नीचे होंगे आय प्रमाण पत्र, टैक्स भुगतान, म्यूटेशन शुल्क जैसे कई कार्य

1 अगस्त से राजधानी पटना मे कई तरह के नए सेवाओं की शुरुआत होने वाली है। ये सब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शुरू होगा। अगस्त के पहले ही सप्ताह से पटना में नौ जन सुविधा केन्द्र शुरू किये जाएंगे। इसे शुरू करने के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने सारी तैयारी पूरी कर ली है और एक निजी एजेंसी का चयन भी कर लिया गया है। कार्य के पहले चरण मे वार्डों में जन सुविधा केन्द्र शुरू किये जाएंगे, जबकि दूसरे चरण मे 18 जन सुविधा केन्द्र की शुरुआत की जायेगी। जन सुविधा केन्द्र का संचालन निजी एजेंसी द्वारा किया जाएगा।

इतना ही नहीं जिला प्रशासन से जुड़ी सभी जनोपयोगी और पोस्ट ऑफिस से जुड़े सभी तरह के कार्य एक ही छत के नीचे होंगे। जन सेवा केंद्रों पर जो सुविधाए दी जायेगी और जो काम होंगे उसमें लोगों को आधार कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, होल्डिंग टैक्स, कचरा शुल्क, ट्रेड लाइसेंस शुल्क का भुगतान, सरकारी स्कूल और कॉलेज का फीस, पैन कार्ड, बिजली बिल, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, टैक्स भुगतान, म्यूटेशन शुल्क, पास्पोर्ट, वोटर आईडी, आदि आदि दिया जायेगा। यहाँ पोस्ट ऑफिस और जिला प्रशासन से जुड़े सभी काम एक छत के नीचे किये जाएंगे जिससे लोगों को अलग अलग कार्यालयों मे नहीं भटकना पडेगा।

इन वार्डों के शुरू हुई सेवा

फिलहाल के लिए पटना के केवल नौ सेवा केन्द्रो पर यह सुविधा आरम्भ की गई है, बाद मे इसे अन्य वार्ड में भी शुरु किया जाएगा। अभी जिन नौ वार्डो मे ये शुरू होगी उसमें है पटना के वार्ड संख्या 14, 21, 22, 38, 43, 46, 53, 58, 65 शामिल हैं। पटना नगर निगम क्षेत्र में 28 जन सेवा केंद्रों का निर्माण किये जाने की योजना है, जिसमे पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कुल 10 जन सेवा केंद्र का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि 18 भवनों का निर्माण बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा कराया जाना है, जो अभी तक नहीं हुआ है।

Manish Kumar

Leave a Comment