मेहुल चौकसी की गर्लफ्रेंड ने कहा नकली निकले उसके हीरे का ब्रेसलेट और अंगूठी का गिफ्ट

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 09 जुलाई 2021, 6:02 अपराह्न

भगोड़े और हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी ने पंजाब नेशनल बैंक को 13,000 करोड़ चूना लगाया है। फिलहाल उन्हें डोमिनिका के पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेहुल चौकसी हर जगह हेरा फेरी करता रहा है यहां तक कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड बारबरा के साथ भी धोखा किया है। दरअसल मेहुल चौकसी की गर्लफ्रेंड का कहना है कि जो हीरे का ब्रेसलेट और अंगूठी उसे गिफ्ट में दी थी वह नकली थी।

इंडिया टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू में मेहुल की गर्लफ्रेंड ने बताया कि वह 1 साल पहले मिले थे तब उसने अपना  नाम राज बताया था। उसका कहना है कि मेहुल का यह आरोप निराधार है कि उसके जरिए उसे अगवा कर जेल ले जाया गया। उनकी गर्लफ्रेंड ने कहा कि मेहुल के मामले में उनका कोई लेना देना नहीं है।

आपको बता दें कि हाल ही में एंटीगुआ पुलिस को दी शिकायत में भगोड़े मेहुल चौकसी ने आरोप लगाया कि भारत उनकी गर्लफ्रेंड को मोहरा बनाकर उसे अगवा करने की साजिश रची थी। उनका कहना है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को तकरीबन 1 साल से जानता था। हाल ही में मेहुल को डोमिनिका की पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने अगली सुनवाई तकरीबन 1 महीने तक टाल दी है। 1 महीने के बाद पर डोमिनिका कोर्ट में फिर से सुनवाई होगी। वहीं भारत से भेजी गई एक टीम डोमिनिका से खाली हाथ लौट आई है।

मेहुल चौकसी भारत का बड़ा हीरा व ज्वेलरी कारोबारी था। उसने सरकारी पंजाब नेशनल बैंक के साथ 2018 में हजारों करोड़ की धोखाधड़ी की थी। भारत में केस दर्ज होने के ठीक पहले वह देश छोड़कर भाग निकला था। बाद में वह अपने पैसों के दम पर कैरेबियाई देश एंटीगुआ में बस गया। वहां की उसने नागरिकता ले ली। 

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Related Post