मोदी कैबिनेट में नये मंत्रियों को शपथ दिलाये जाने के बाद मंत्रालय का भी बंटवारा शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अलावा अमित शाह सहकारिता मंत्रालय की भी निगरानी करेंगे। बुधवार को 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई जिनमें 28 राज्य मंत्री हैं, 15 लोगों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। जिनमें से 7 का प्रमोशन हुआ है जबकि 12 मंत्रियों की छुट्टी हो गई। मोदी के नए मंत्रिमंडल विस्तार में कई पुराने नेताओं की छुट्टी भी हुई है। प्रधानमंत्री खुद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का काम देखेंगे।
इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारियां
- भूपेंद्र यादव – पर्यावरण एवं वन, जलवायु परिवर्तन, श्रम एवं रोज़गार
- महेंद्र नाथ पांडे – भारी उद्योग
- पुरुषोत्तम रुपाला – पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन
- जी. किशन रेड्डी – पर्यटन एवं संस्कृति
- अनुराग ठाकुर – सूचना प्रसारण, खेल और युवा मामले
- पशुपति कुमार पारस – खाद्य प्रसंस्करण
- गजेंद्र सिंह शेखावत – जलशक्ति
- किरेन रिजिजू – न्याय और कानून
- आरके सिंह – ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा
- हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम, गैस, आवास एवं शहरी विकास
- मनसुख मांडविया-l – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक
- धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा, उद्यम और कौशल विकास
- प्रह्लाद जोशी – संसदीय मामले, कोयला और खनन
- नारायण राणे – लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग
- सर्बानंद सोनोवाल – पोर्ट, शिपिंग, जलमार्ग और आयुष
- मुख्तार अब्बास नक़वी ‘ अल्पसंख्यक मामले
- वीरेंद्र कुमार– सामाजिक न्याय
- गिरिराज सिंह – ग्रामीण विकास और पंचायती राज
- ज्योतिरादित्य सिंधिया – नागरिक उड्डयन
- आरसीपी सिंह – इस्पात
- निर्मला सीतारमण – वित्त और कार्पोरेट मामले
- नरेंद्र सिंह तोमर – कृषि
- एस जयशंकर – विदेश मंत्री
- अर्जुन मुंडा – आदिवासी मामले
- स्मृति ईरानी – महिला एवं बाल कल्याण
- पीयूष गोयल – वाणिज्य, उद्योग, उपभोक्ता मामले और कपड़ा
- राजनाथ सिं – रक्षा
- अमित शाह – गृह और सहकारिता
- नितिन गडकरी – परिवहन और राजमार्ग