मोदी सरकार के 11 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, 33 नए चहरे हुए शामिल, पशुपति पारस को मिली जगह

केंद्रीय मंत्रिपरिषद मे होनेवाले विस्तार और फेरबदल से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है, जो अब खूब सुर्खियाँ बटोर रही है। आज शाम मे मोदी सरकार केंद्रीय मंत्रिपरिषद का विस्तार करनेवाली है, लेकिन इससे पहले सूत्रों से मोदी सरकार के 11 मंत्रियो के इस्तीफे की खबर सामने आ रही है। इसमें प्रमुख नाम केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी का है। इसके अलावा सदानंद गौड़ा ने भी इस्तीफा दे दिया है। प्रताप सारंगी और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के भी इस्तीफा देने की खबर है। जिन मंत्रियो और नेताओं ने केन्द्रीय मंत्रिपरिषद मे विस्तार से ठीक पहले अपना इस्तीफ़ा दे दिया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  • राव साहब पाटिल
  • देबश्री चौधरी
  • बाबुल सुप्रियो
  • राव साहेब दानवे पाटिल
  • रमेश पोखरियाल निशंक
  • संतोष गंगवार
  • प्रताप सारंगी
  • सदानंद गौड़ा
  • अश्विनी चौबे
  • संजय धोत्रे
  • रतन लाल कटारिया
  • थावरचंद गहलोत

सूत्रों के मुताबिक रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या को इस्तीफे का वजह बताया। हाल ही मे वे कोरोना से संक्रमित हुए था, संक्रमित से मुक्त होने के बाद भी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियो के चलते उन्हें अस्पताल मे भर्ती होना पड़ा था। जहां एक तरफ 11 मंत्रियो ने इस्तीफा दे दिया है तो वही किरण रिजिजू, मनसुख मंडाविया, हरदीप पुरी, कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को तरक्की दिए जाने की संभावना है।

मंत्रिपरिषद में मंत्रियो की अधिकतम संख्या 81 रखने का नियम है। वर्तमान मे केन्द्रीय मंत्रिपरिषद मे मंत्रियो की संख्या 53 है। ऐसा माना जा रहा कि जो भी नेता प्रधानमंत्री से मिलने पंहुचे हुए हैं वे आज शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। गौरतलब है कि मई 2019 में 57 मंत्रियो के साथ मोदी सरकार ने अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया था। अपने दूसरे कार्यकाल मे पहली बार मोदी मंत्रिपरिषद का विस्तार करने वाले हैं। आज सुबह से ही मंत्री पद के संभावित व्यक्ति मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचने लगे थे।

ये सब बनेगे मंत्री

Manish Kumar

Leave a Comment