होली (Holi) के त्यौहार पर सरकारी कर्मचारियों (Government Employee) के लिए बड़ी खुशखबरी सरकार की ओर से आई है। सरकार ने एक बार फिर कर्मचारियों के डीए और डीआर (DA & DR Hike) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। बता दें ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू हो गई है, जिसका फायदा सरकारी कर्मचारियों (7th Pay Commission Update) को मिलेगा।

केन्द्र की तरह राज्य कर्मचारियों को भी तोहफा
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों के डीए को 31% कर दिया था। वहीं अब इस कड़ी में ओडिशा राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में 3% का इजाफा किया है। इस कड़ी में केंद्रीय कर्मचारियों की तरह ही ओडिशा कर्मचारियों को भी 31% डीए और डीआर का लाभ मिलेगा।

मालूम हो कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते में भी 3% की बढ़ोतरी कर दी है। ये ऐलान मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किया गया है। सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को इसका लाभ मिलेगा।

राज्य सरकार के इस ऐलान के बाद अब राज्य एवं केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई मूल वेतन का 31% दिए और डीआर दिया जाएगा। खास बात यह है कि यह वृद्धि जुलाई 2021 से लागू की गई है। इतना ही नहीं अब राज्य के कर्मचारियों को भी केंद्र कर्मचारियों की तरह ही बराबर डीए भी दिया जाएगा।















