43 साल पहले 3500 शेयर्स खरीदकर भूल गया था यह शख्स, अब मूल्य हुआ 1448 करोड़ रुपए

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 06 अक्टूबर 2021, 9:37 पूर्वाह्न

जब जिंदगी पलटी मारती है तो एक पल में सब बदल जाता है। जिस शख्स से 43 साल पहले 3500 शेयर्स खरीदा था, वह शख्स अब रातों रात अरबपति बन चुका है। यह मामला केरल के कोच्चि का है। बाबू जॉर्ज वालावी नाम ने 43 वर्ष पूर्व 3500 शेयर्स खरीदे और फिर वे भूल गए। लेकिन आज इन शेयर्स की कीमत 1448 करोड़ रुपए हो चुकी है।

शेयर खरीदने वाले बाबू ने बताई कहानी

शेयरधारक 74 साल के बाबू जॉर्ज वालवी का दावा है कि ‘’साल 1978 में मैंने मेवाड़ ऑयल एंड जनरल मिल्स लिमिटेड के 3500 शेयर्स खरीदे थे। उस वक्त ये कंपनी राजस्थान के उदयपुर की एक अनलिस्टेड कंपनी थी’’ शेयर खरीदने के बाद वे कंपनी में 2.8 फीसदी के स्टेक होल्डर बन गए।

43 साल पहले 3500 शेयर्स खरीदकर भूल गया था यह शख्स

बाबू ने बताया, ‘’उस वक्त कंपनी के संस्थापक चेयरमैन पीपी सिंघल और मैं दोस्त थे। उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने शेयर्स की खरीदारी की थी तब कंपनी अनलिस्टेड थी और कोई लाभान्श नहीं दे रही थी, इसलिए वे और उनका परिवार इस निवेश के बारे में भूल गए। जब साल 2015 में उन्हें इस इन्वेस्टमेंट के बारे में याद आया तो उन्होंने अपनी जांच – पड़ताल शुरू की।

इसके बाद क्या हुआ?

43 साल पहले 3500 शेयर्स खरीदकर भूल गया था यह शख्स

बाबू ने अपनी शिकायत दावा है किया है कि पड़ताल के बाद उन्हें मालूम हुआ कि कंपनी का नाम बदलकर अब पीआई इंडस्ट्रीज हो गया है, जो एक लिस्टेड कंपनी है।’’ बाबू ने कंपनी पर आरोप लगाया कि कंपनी ने गैरकानूनी ढंग 1989 में नकली पेपर्स का इस्तेमाल करके उनके द्वारा खरीदे गए शेयर्स को किसी और को बेच दिए। वहीं कंपनी का कहना है कि वह अब कंपनी के हिस्सेदार नहीं है और क्योंकि ये शेयर्स साल 1989 में किसी और को बेच दिए गए थे।

बाबू ने खटखटाया सेबी का दरवाज़ा

कंपनी द्वारा भी बाबू के दावों की जांच की गई। साल 2016 में पीआई इंडस्ट्रीज की तरफ से बाबू को मध्यस्थता के लिए दिल्ली बुलाया गया लेकिन बाबू ने मध्यस्थता के लिए साफ इनकार कर दिया। बाबू के डॉक्यूमेंट्स की जांच के लिए कंपनी की तरफ से दो बड़े अफसर केरल भेजे गए थे। कंपनी ने इस बात को स्वीकार किया है कि बाबू के पास मौजूद डॉक्यूमेंट्स असली हैं। लेकिन फिर भ कंपनी अब उन्हें पैसे देने में बहाने कर रही है। बाबू ने अब प्रमुख संस्था सेबी के पास अपनी शिकायत ले गए हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Related Post