Wednesday, November 29, 2023

पहले नीतीश कुमार अध्‍यक्ष पद से हटे, अब JDU में एक साथ बदले गए 41 जिलाध्‍यक्ष, देखें पूरी सूची

बिहार में भले ही जनता दल यूनाइटेड सत्ता में बनी हुई है लेकिन बीते विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड की स्थिति काफी खराब रही उन्होंने 115 सीटों पर भले ही चुनाव लड़ा हो पर उन्हें जीत सिर्फ 43 सीटों पर मिली है। बिहार में मिली पार्टी की हार को देखते हुए पार्टी के संगठन जिलों के ताले जिलाध्यक्ष को एक झटके में बदल दिया है 10 जनवरी को जदयू की कार्यकारिणी बैठक में ही नीतीश कुमार ने संकेत दे दिए थे।

ऐसे कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे कि बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की खराब स्थिति के कारण इनका ठीकरा जिला अध्यक्षों पर ही फुटेगा और हुआ भी ऐसा ही। आपको बता दें कुछ समय पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था इसके बाद जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी सिंह को बनाया गया था इसके बाद एक साथ अब एक साथ 41 जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं।

जेडीयू के नए जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी

नए प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बदले गए 41 संगठन जिलों के नए अध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। इसमें कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों को स्थान मिला है। परशुराम पारस पटना के बाढ़ संगठन जिले के अध्यक्ष होंगे वहीं पूर्व विधायक अरुण मांझी को पटना जिला जेडीयू का अध्यक्ष बनाया गया है

 
whatsapp channel

मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शंभू शरण तथा द्वारिका प्रसाद को जमुई, विश्वनाथ सिंह को औरंगाबाद, राहुल शर्मा को जहानाबाद, मंजू देवी को अरवल, नागेंद्र चंद्रवंशी को रोहतास, इसरार खान को कैमूर, संतोष कुमार निराला को बक्सर, संजय सिंह को भोजपुर, सलमान राजीव को नवादा, सिया शरण ठाकुर को नालंदा, रणधीर कुमार उर्फ सोनी मुखिया को शेखपुरा, रामानंद मंडल को लखीसराय, संतोष साहनी को मुंगेर, अमरेंद्र कुमार सिंह को बांका, पंचम श्रीवास्तव को भागलपुर, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा को नवगछिया, बबलू मंडल को खगड़िया, रुदल राय को बेगूसराय, अश्वमेघ देवी की समस्तीपुर, सुभाष चंद्र सिंह को वैशाली, विशाल सिंह राठौर को सारण, उमेश ठाकुर को सिवान, मनोज कुमार को मुजफ्फरपुर, चंद्रदेव मुखिया को सहरसा, मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी को मधेपुरा, समीर इकबाल को कटिहार, श्री प्रसाद महतो को पूर्णिया, आशीष कुमार पटेल को अररिया, नौशाद आलम को किशनगंज, सत्येंद्र कामत को मधुबनी, राजेंद्र प्रसाद यादव को सुपौल, अजय चौधरी को दरभंगा, सत्येंद्र कुशवाहा को सीतामढ़ी और भीष्म साहनी साहनी को बगहा का जिला जेडीयू अध्यक्ष बनाया गया है।

शीर्ष नेतृत्व में पहले हो चुका बड़ा बदलाव

वही सिर्फ नेतृत्व की बात करें तो सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू की कुर्सी छोड़ने के बाद अध्यक्ष की कमान आरसीपी सिंह को सौंप दी। बीमार चल रहे वशिष्ठ नारायण सिंह की जगह उमेश कुशवाहा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। अब बड़े पैमाने पर जिला अध्यक्षों को बदल दिया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव में कम सीटें मिलने के बाद जेडीयू नेतृत्व में जो फीडबैक लिया उस में बड़े पैमाने पर जिला अध्यक्षों की भूमिका संदिग्ध नजर आई। माना जा रहा है कि इसी कारण एक साथ 41 जिला अध्यक्ष बदल दिए गए। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जेडीयू में अभी और भी बड़े बदलाव होने के संकेत मिले हैं।

google news

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles