बिहार के डिप्‍टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत बिहार सरकार के 4 मंत्री कोरोना पॉजिटिव!

बिहार में कोरोना का कहर बढ़ा हुआ है। बिहार सरकार के मन्त्री भी कोरोना संक्रमित हो गए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा बिहार सरकार के 2 अन्‍य मंत्री भी कोरोना की चपेत में आ गए हैं। बुधवार को आयोजित की जानेवाली कैबिनेट बैठक से पूर्व मंगलवार के दिन इन सभी के RT-PCR जांच के लिए सैंपल्‍स लिए गए थे। सूत्रों से प्राप्त हो रहे जानकारी की मानें तो उन सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अशोक चौधरी और सुनील कुमार भी COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। बिहार में भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए नीतीश सरकार ने मंगलवार की रात कई सारे पाबंदियों का ऐलान किया।

रेणु देवी

नीतीश सरकार के वरिष्‍ठ मंत्रियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। कहा जा रहा कि बुधवार को बिहार कैबिनेट की बैठक की जानी थी, बैठक में शामिल होने से पूर्व नीतीश कैबिनेट के सभी मंत्रियों की कोरोना जांच कराई गई थी। जांच में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी समेत बिहार के 4 मंत्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद ये सभी मंत्री आइसोलेट हो गए हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व जनता दल यूनाइटेड के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह द्वारा भी उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी गई थी।

तारकिशोर प्रसाद

whatsapp channel

google news

 

अशोक चौधरी के कई परिजन भी COVID-19 पॉजिटिव

यह भी जानकारी सामने आई है कि नीतीश कैबिनेट के वरिष्‍ठ मंत्री अशोक चौधरी और उनके परिवार के सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अतः वे और उनके परिजन सावधानी बरतते हुए आइसोलेट और क्‍वारंटीन हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित हुए डिप्‍टी सीएम तारकिशोर प्रसाद मंगलवार को जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह के साथ बाढ़ में आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

jitan ram manjhi

पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी के भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। खबरों के मुताबिक, जीतन राम मांझी, उनकी पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, बहू दीपा मांझी, पीए गणेश पंडित समेत कुल 18 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ये सभी आइसोलेट हो गए थे। मांझी परिवार के सदस्यों के साथ ही उनके पीए तथा सुरक्षागार्ड्स भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी इन दिनों गया जिले में अपने गांव महकार में हैं। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने उनके संक्रमित होने की पूछती की है।

Share on