2.5 फुट के अजीम का निकाह हुआ फिक्स, 3 फुट की है दुल्हन, सीएम से लगाई थी शादी की गुहार

2.5 Feet Azim Mansoori And Bushara Wedding: शामली के रहने वाले 2.5 फुट के अजीम मंसूरी (2.5 Feet Azim Mansoori) एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल इस बार फाइनली अजीम मंसूरी का निकाह हापुड़ की रहने वाली बुशारा (2.5 Feet Azim Mansoori Wife Bushara) के साथ 7 नवंबर को फिक्स (Azim Mansoori And Bushara Marriage Date) हो गया है। बता दें कि अजीम मंसूरी की दुल्हन बुशारा बीकॉम फाइनल ईयर में है।

दोनों के परिवार ने उनके निकाह की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी है। मेहमानों को भी इनविटेशन कार्ड भेजे जा रहे हैं। याद दिला दें अजीम मंसूरी वही है जिन्हें कम हाइट के चलते दुल्हन नहीं मिल रही थी, जिसके बाद उन्होंने सीएम से लेकर पुलिस तक सभी से अपनी शादी की गुहार लगाई थी।

2.5 Feet Azim Mansoori

छोटी हाइट के चलते नहीं मिल रही थी दुल्हन

कम हाइट की वजह से कैराना के रहने वाले अजीम मंसूरी को शादी में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। घरवालों और परिवार के सभी लोगों की तमाम कोशिशों के बावजूद भी उन्हें अपनी दुल्हनिया रानी नहीं मिल रही थी। ऐसे में परेशान होकर अजीम ने पुलिस से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक से अपने शादी के लिए गुहार लगाई थी, जिसके बाद उनका नाम सोशल मीडिया पर बीते साल खासा सुर्खियां बटोरता नजर आया था।

whatsapp channel

google news

 

वही वीडियो वायरल होने के बाद अजीम मंसूरी रातों-रात सोशल मीडिया के स्टार बन गए थे। ऐसे में दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा जैसे कई शहरों से उन्हें शादी के रिश्ते आने लगे थे, लेकिन फाइनली उनका रिश्ता हापुड़ की रहने वाली बुशारा के साथ फिक्स हो गया है। अजीम इसी साल 7 नवंबर को बुशारा संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

2.5 Feet Azim Mansoori

निकाह की शोरवानी सिलवाने पहुंचे अजीन

बता दे अजीम और बुशारा दोनों के परिवार में निकाह की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। अजीम अपनी शादी के लिए शेरवानी का नाप देने भी टेलर के पास पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने बताया है कि उनकी शादी 7 नवंबर को होने वाली है। अजीम ने बताया कि वह अपनी शादी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को दिल्ली और लखनऊ जाकर न्योता देंगे।

अजीम का कहना है कि वह अपनी शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को दिल्ली और लखनऊ जाकर खुद न्यौता देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके सबसे अजीज माननीय मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है, इससे वह काफी आहत है। अखिलेश यादव और डिंपल भाभी को भी वह अपनी शादी में न्यौता जरूर देंगे।साथ ही अजीम ने कहा- सलमान खान को भी चिट्ठी लिखकर अपनी शादी में बुलाएंगे।

बता दे बीते दिनों अजीम सबसे ज्यादा तब सुर्खियों में नजर आए, जब वह अपने हाथ में मेरी शादी करा दो… का पोस्टर लेकर कैराना के एसएचओ के पास पहुंचे थे। उन्होंने कहा था मेरी शादी कराओ और मेरी दुआ ले लो… मेरे घर वाले मेरी शादी नहीं करा रहे हैं। अजीम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और वह रातों-रात स्टार बन गए थे।

Share on