बिहार के इस जिले में है ‘लंदन ब्रिज’, खाने की मनचाही डिमांड के साथ मिलेगा ‘लंदन’ जैसा नजारा, देखें

London bridge restaurant in Muzaffarpur: लंदन ब्रिज दुनिया के खूबसूरत जगहों में से एक है। भारत से भी हर साल लाखों की तादाद में लोग ‘लंदन ब्रिज’ का नजारा देखने जाते हैं। ऐसे में अगर हम आपसे कहे कि भारत के बिहार में भी एक ‘लंदन ब्रिज’ है, तो शायद आपको यकीन नहीं होगा लेकिन यह सच है। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ‘लंदन ब्रिज’ है, जिसका नजारा देखने लायक है। बिहार के मुजफ्फरपुर में बने इस लंदन ब्रिज के चर्चे इस समय हर जगह हो रहे हैं। क्या कुछ खास है मुजफ्फरपुर के इस ‘लंदन ब्रिज, में आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं।

London bridge restaurant in Muzaffarpur

चर्चाओं में मुजफ्फरपुर का ‘लंदन ब्रिज’

मुजफ्फरपुर में एक युवा उद्यमी रोहित कुमार ने लंदन ब्रिज बना कर अपना एक रेस्टोरेंट खोला है। दरअसल अपने इस रेस्टोरेंट की छत पर रोहित कुमार ने एक शानदार ब्रिज बनाया है, जो देखने में हुबहू लंदन ब्रिज जैसा लगता है। इसे देखने के बाद भारी तादाद में लोगों का पहला रिएक्शन यही होता है, कि वह यकीन नहीं कर पा रहे कि वह इतना खूबसूरत नजारा मुजफ्फरपुर में देख रहे हैं। इसकी खूबसूरती ही लोगों के बीच इसकी चर्चा का विषय है।

ब्रिज के साथ बनाया खूबसूरत डैम

रोहित कुमार ने इस ब्रिज को लंदन ब्रिज जैसा हुबहू लुक देने के लिए इसके साथ एक डैम भी बनवाया है। इसका नजारा इतना खूबसूरत है कि दूर-दूर से लोग इसे देखने और इस रेस्टोरेंट के खाने का लुत्फ उठाने आते हैं। रेस्टोरेंट में मिलने वाले लजीज पकवान के साथ-साथ इसकी छत पर बना यह अनोखा लंदन ब्रिज भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। यही वजह है कि मुजफ्फरपुर के अलावा दूसरे शहरों से भी लोग आते हैं।

whatsapp channel

google news

 
Also Read:  जारी हुई बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर-की, इस तारीख से पहले दर्ज करा सकते हैं ऑब्जेक्शन

क्या है ‘लंदन ब्रिज रेस्टोरेंट’ की खासियत

मुजफ्फरपुर में बना यह खूबसूरत लंदन ब्रिज रेस्टोरेंट लोगों के बीच सिर्फ खूबसूरती की वजह से चर्चा का विषय नहीं है, बल्कि यहां के पकवान भी बेहद लजीज होते हैं। लंदन ब्रिज रेस्टोरेंट के मैनेजर हर्षित का कहना है कि हम हमारे रेस्टोरेंट्स में लोगों को लंदन जैसा फील कराने की हर कोशिश करते हैं। यही वजह है कि हमारे यहां के स्पेशल शेफ लोगों को चिकन और पनीर के साथ लंदन स्पेशल सॉसेज भी खिलाते हैं। इसके अलावा लंदन ब्रिज में मिलने वाले स्पेशल मॉकटेल्स भारत में मिलने वाले सबसे बेहतरीन मॉकटेल्स में से एक होते हैं।

London bridge restaurant in Muzaffarpur

क्या है लंदन ब्रिज रेस्टोरेंट के रोहित कुमार की कहानी

लंदन ब्रिज रेस्टोरेंट के संचालक रोहित कुमार का कहना है कि मैं एक बार लंदन ब्रिज देखने के लिए लंदन गया था। इस दौरान लंदन ब्रिज के नजारे को देखने के बाद ही उन्हें लंदन ब्रिज रेस्टोरेंट को खोलने का आईडिया आया। तब उन्होंने सोचा कि वह अपने रेस्टोरेंट्स को लंदन ब्रिज जैसा ही लुग देंगे। इसी आईडी पर काम करते हुए उन्होंने मुजफ्फरपुर में अपने लंदन ब्रिज रेस्टोरेंट को खोला है।

वहीं दूसरी ओर लंदन ब्रिज घूमने आने वाले लोगों का कहना है कि वह कभी लंदन ब्रिज तो नहीं गए, लेकिन मुजफ्फरपुर के लंदन ब्रिज रेस्टोरेंट के नजारे को देखने और यहां के खाने का लुत्फ उठाने के बाद उन्हें लंदन ब्रिज घूमने जैसा ही मजा आता है।

Share on